प्रतापगढ़. शहर समेत जिले में भी गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में कई आयोजन किए गए। शहर के प्रसिद्ध केशवरायजी मंदिर पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। यहां पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान का 108 किलो दूध से अभिषेक किया गया।
इस दौरान तुलसी के 500 पौधे भी वितरित किए गए। शहर के प्रसिद्ध केशवरायजी मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ रहा। मंदिर की स्थापना के 250 वर्ष पूर्ण होने पर यहां विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए। सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। भगवान की आरती की गई। दोपहर से रात तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम और भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। रात्रि में भगवान का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। माहेश्वरी समाज द्वारा इस दौरान श्रद्धालुओं को तुलसी के 500 पौधे भी वितरित किए गए। मंदिर पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई। बड़ी संख्या में भगवान के दर्शनों के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के साथ छोटे.छोटे बच्चे कृष्ण की वेशभूषा में भी नजर आए।
ग्वाला समाज ने निकाली शोभायात्रा
शहरके अहीर मोहल्ले स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर जन्माष्टमी के उपलक्ष में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। जिसमें सुबह से विद्वान पंडितों के द्वारा भगवान कृष्ण की प्रतिमा का अभिषेक हवन यज्ञ हुआ। इसके बाद समाज के लोगों के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के अहीर मोहल्ले से शुरू होकर गांधी चौराहा, सदर बाजार, गोपालगंज होते हुए पुन: अहीर मोहल्ला पहुंची। जहां पर भगवान कृष्ण की महाआरती और प्रसादी का भोग लगाया गया। शोभायात्रा में जेसीबी से पुष्प वर्षा और नाचने वाली घोड़ी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। महिला वर्ग भगवान कृष्ण के भजनों पर गरबा नृत्य करती हुई चल रही थी। बड़ी संख्या में युवा भी भगवान कृष्ण के भजनों पर नृत्य करते हुए दिखे। इसी दौरान कर्तव्य कलाकारों के द्वारा भजनों पर घोडिय़ों नृत्य भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
छोटीसादड़ी. नगर के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बुधवार को बच्चों ने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। एलके जी कक्षा के बच्चो को अभिभावक कृष्ण-राधा के परिधान पहनाकर स्कूल गए। भगवान कृष्ण के बाल लीलाओं का मंचन किया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया और मटकी फोड़ी गई। उत्साह के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।