1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

महाशिवरात्रि मेले में तीसरे दिन: लाफ्टर चिंकी-मिंकी जुड़वा बहनों ने देर रात तक लोगों को हंसाया

महाशिवरात्रि मेले में तीसरे दिन: लाफ्टर चिंकी-मिंकी जुड़वा बहनों ने देर रात तक लोगों को हंसाया

Google source verification

प्रतापगढ़. शहर में नगर परिषद की ओर से आयोजित महाशिवरात्रि मेले के तीसरे दिन लाफ्टर शो का कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाफ्टर शो कार्यक्रम के दौरान कपिल शर्मा शो में लाफ्टर कार्यक्रम करने वाली जुड़वा बहनों चिंकी-मिंकी व मारवाड़ी कॉमेडियन केशवदेव मारवाड़ी ने देर रात तक हंसाया। इसके साथ प्रसिद्ध हरियाणवी डांसर प्रांजल दईया ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम देर रात तक आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में मेलार्थी मेले में पहुंचे। मेले में पहुंची भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।इस दौरान चिंकी और मिंकी ने जमकर लोगों को लाफ्टर के दौरान गुदगुदाया। कार्यक्रम के दौरान लोग हंस-हंसकर लोटपोट हुए। कार्यक्रम के बीच-बीच में कई बार बेकाबू भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत भी करनी पड़ी। मारवाड़ी कॉमेडियन केशवदेव मारवाड़ी व हरियाणवी डांसर प्रांजर दईय ने भी अपने कई गानों पर प्रस्तुतियां दी। जिस पर लोगों ने जमकर डांस किया।
प्रतापगढ़ शहर काफी सुंदर
लाफ्टर शो कार्यक्रम में प्रतापगढ़ मुख्यालय पहुंची दोनों जुड़वा बहनें चिंकी और मिंकी ने प्रतापगढ़ के सौंदर्यकरण को सराहा और कहा हमारी सोच से भी कहीं ज्यादा गुना अच्छा शहर लगा है। हमें जब भी यहां पर कार्यक्रम करने का मौका मिलेगा, हम यहां आते रहेंगे। यहां की आबो हवा के साथ यहां के लोग भी अच्छे हैं। इसलिए हमें जब भी यहां का आमंत्रण मिलेगा हम अवश्य आएंगे।
होगा कवि सम्मेलन
मेले के पांचवें दिन मंगलवार शाम से परितोषिक वितरण समारोह व रात्रि में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन में दिल्ली के हास्य रस अरुण जैमिनी, उदयपुर के हास्य गीतकार अजातशत्रु, धार के हास्य रस संदीप शर्मा, जयपुर के वीर रस अशोक चारण, दिल्ली के श्रृंगार रस पद्मिनी शर्मा, रतलाम के गीत गजल के सुमित्रा सरल, भीलवाड़ा के हास्य रस दीपक पारीक, मंदसौर हास्य रस मुन्ना बेट्री, जयपुर हास्यरस रामभदावर, इटावा वीर रस सुनिल व्यास और हास्य गीत पैरोडी प्रतापगढ़ पार्थ नवीन रहेंगे।