16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुस्साहस: महिला पार्षद के गले से उड़ाई तीन तोला सोने की चेन, CCTV में दिखीं चार संदिग्ध महिलाएं

Pratapgarh News Today : शहर में चेन स्नेचर्स का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

Pratapgarh News : शहर में चेन स्नेचर्स का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। चेन स्नेचर्स ने दिनदहाड़े एक महिला पार्षद के गले से चेन उड़ा ली। सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध महिलाएं देखी गई हैं। सुख शांति नगर निवासी पार्षद मंजू मून्दड़ा किसी काम से शास्त्रीनगर आई थीं।

शाम करीब साढ़े 6 बजे घर लौटने के लिए शास्त्रीनगर चौराहे से ऑटो रिक्शा में बैठीं। इसी दौरान उनके साथ चार महिलाएं भी ऑटो रिक्शा में चढ़ गईं। ये चारों पार्षद के अगल-बगल बैठ गई। इसी दौरान एक महिला ने खुद को गर्भवती बता पार्षद को खिसकने को कहा। इसी दौरान किसी ने उनके गले से तीन तोला सोने की चेन काट ली।

घर जाने पर पार्षद को पता लगा कि उनकी चेन उड़ा ली गई है। उन्होंने अपने पति सत्यनारायण मून्दड़ा को जानकारी दी और कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने तो चार संदिग्ध महिलाएं देखी गई हैं। इनमें से तीन ने मुंह पर दुपट्टा का नकाब लगा रखा है। ये महिलाएं पहले चंदेरिया की ओर जाते फिर कीरखेड़ा चौराहे से शहर की ओर आती देखी गई हैं। पुलिस इनकी पहचान में जुटी है।

उधर, रोडवेज बस स्टैंड से भी एक महिला के गले से चेन उड़ाने का मामला सामने आया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें, शहर और जिले में आगामी दिनों में जलझूलनी एकादशी और अनन्त चतुर्दशी के आयोजन होने हैं। इनमें बड़ी संया में लोग आते हैं। ऐसे में वारदात होने की आशंका बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें : Jaljhulani Ekadashi पर जयघोष से गूंजा गढ़बोर चारभुजा नाथ, ठेठ राजस्थानी परंपरा तो कहीं बुफे में करा रहे जातरुओं को भोजन