2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Chunav 2023: इस विधानसभा सीट से जो जीतेगा उसी की बनेगी राजस्थान में सरकार, जानें क्या है ये रोचक ट्रेंड

Rajasthan Chunav: राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा भले ही रविवार को होगी लेकिन चुनाव में धरियावद सीट को लेकर रोचक तथ्य जुड़ा हुआ है। चुनाव में धरियावद सीट से जिस भी पार्टी का उम्मीदवार जीतता है, राज्य में सरकार उसी पार्टी की सरकार बनती आई है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Election 2023 Result

Rajasthan Election 2023 Result

Rajasthan Chunav: राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा भले ही रविवार को होगी लेकिन चुनाव में धरियावद सीट को लेकर रोचक तथ्य जुड़ा हुआ है। चुनाव में धरियावद सीट से जिस भी पार्टी का उम्मीदवार जीतता है, राज्य में सरकार उसी पार्टी की सरकार बनती आई है। विगत 5 चुनावों के परिणाम को देखकर यही लग रहा। ऐसे में इस बार के चुनाव में भी आमजन मतदाता के मन में एक ही सवाल की इस बार यह मिथक बना रहेगा या टूटेगा। गत 30 साल के चुनावो पर नजर डाले तो हर विधानसभा चुनाव में यही टेंड्र रहा। सिर्फ 2018 के चुनाव मे भाजपा के गोतमलाल ने इस मिथक को तोड़ा था। जब राज्य में कांग्रेस सरकार होने पर भी भाजपा का विधायक जीता था।

पांच चुनाव के परिणाम
धरियावद सीट परिसीमन से पूर्व उदयपुर जिले की लसाडिया विधान सभा सीट के नाम से जानी जाती थी जो वर्तमान में प्रतापगढ़ जिले की धरियावद विधानसभा सीट के नाम से जानी जाती है। आंकड़ों पर नजर डाले तो 1993 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नारायण मीणा विजय रहे और राज्य में भाजपा की सरकार बनी। 1998 में यहां कांग्रेस के नगराज मीणा जीते और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी। 2003 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के गौतम लाल मीणा जीते और राज्य में भाजपा की सरकार बनी वहीं 2008 के आंकड़ों पर नजर डाले तो यहां कांग्रेस के नगराज मीणा जीते और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी। वहीं 2013 के आंकड़ों पर नजर डाले तो 2013 में भाजपा के गौतम लाल मीणा विजय रहे और राज्य में भाजपा की सरकार बनी।

यह भी पढ़ें : जयपुर जिले की 18 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर, शाहपुरा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

वर्ष 2018 में टूटी परंपरा
गत पांच चुनाव से चला रहा यह ट्रेंड 2018 में भाजपा के गोतम लाल ने तोड़ा। जिन्होंने कांग्रेस के नगराज मीणा को हराया। हालांकि राज्य में सरकार 2018 में कांग्रेस की बनी थी।

उपचुनाव में फिर परंपरा रही कायम
कोरोनाकाल में धरियावद भाजपा दिवंगत विधायक गौतम लाल मीणा के निधन के बाद धरियावद विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए। जिसमें कांग्रेस के नगराज मीणा ने भाजपा के खेत सिंह मीणा को हराकर विजय हासिल कर परंपरा को कायम रखा।

यह भी पढ़ें : नई सरकार के साथ ही बदलेगा राजस्थान का प्रशासनिक मुखिया, कतार में हैं ये 12 अधिकारी

प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो राज्य में सरकार चाहे किसी भी पार्टी की रही हो लेकिन यहां लम्बे समय तक लगातार भाजपा विजयी रही और कई चुनावों में नंदलाल मीणा लगातार विधायक चुने जाते रहे। गौरतलब है कि कांग्रेस ने इस विधानसभा सीट पर हर बार अपने पत्ते बदलते हुए अपने प्रत्याशी बदले लेकिन उसका कोई असर चुनाव परिणामों पर नहीं पड़ा और भाजपा लगातार विजयी होती रही। गत चुनावों में कांग्रेस ने रामलाल मीणा को अपना उम्मीदवार बनाया और भाजपा ने हेमंत मीणा को। चुनाव में कांग्रेस विजयी रही। अब एक बार फिर भाजपा से हेमंत और कांग्रेस से रामलाल मीणा आमने सामने हैं। वहीं तीसरे मोर्चे के रुप में बीएपी भी दम भर रही है और मांगीलाल भी ताल ठोक रहे हैं। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प हो चला है। सभी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं लेकिन मतदाताओं ने 25 नवंबर को किसे चुना इसका पता 3 दिसंबर को मतगणना के बाद ही चल पाएगा।

Story Loader