प्रतापगढ़. शहर के वाटर वक्र्स रोड स्थित श्री ङ्क्षचताहरण महादेव की शाही सवारी निकाली गई। यहां शाही सवारी पालकी में निकाली गई। ढोल-नगाड़ा एवं बैंड-बाजों के साथ कई श्रद्धालु मौजूद रहे। जिसमें प्रकाश कोहिनूर, श्रवण बाला, मयंक, माधव, विनय आदि के सानिध्य में निकाली गई। श्री ङ्क्षचताहरण महादेव मंदिर पर सावन के उपलक्ष में प्रतिदिन हर सोमवार को विशेष अभिषेक व श्रृंगार किया गया। शाही सवारी ङ्क्षचताहरण महादेव मंदिर से वॉटर वक्र्स रोड, सूरजपोल चौराहा होते हुए पिपलेश्वर महादेव पहुंची। जहां से पुन: वाटर वक्र्स रोड पहुंची। जहां महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
जमलावदा से मंशापूर्ण महादेव पहुंची कावडय़ात्रा, महादेव का किया अभिषेक
छोटीसादड़ी. क्षेत्र के जमलावदा गांव से शिव भक्तों ने सोमवार को डीजे पर धार्मिक धुनों के साथ कावड़ यात्रा निकाली। जयकारों के साथ निकली कावड़ यात्रा में कावडिय़ों के कंधों पर अभिषेक के लिए जल के कलश धारण किए हुए थे। इसमें बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कावड़ यात्रा में सबसे आगे डीजे भोलेनाथ को समर्पित भजनों को बजाते हुए चल रहे थे। जमलावदा से निकली कावड़ यात्रा का उप प्रधान विक्रम आंजना और अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कावड़ यात्रा नाराणी, नाराणी चौकी, मलावदा होते हुए छोटीसादड़ी पहुंची। भंवर माता मार्ग स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर कावड़ यात्रा पहुंची। जहां कावडियों ने जलाभिषेक किया। यहां पूजा-अर्चना की।
प्रतापगढ़. सावन मास के पावन पर्व पर एमजी रोड स्थित रामकुंड हाटकेश्वर महादेव पर विभिन्न आयोजन हो रहे है। सावन मास के चौथे सोमवार पर 1008 गुलाब के फूलों से श्रंगार किया गया। यह आयोजन पिछले 9 वर्षों से किया जा रहा है। हर साल एक लाख 51 हजार बेलपत्र का अनुष्ठान किया जाता है। कल्याणमल राठी ने बताया यह आयोजन रामकुंड हाटकेश्वर महादेव मंदिर में होता है। जिसमें राम कृष्णा सत्संग मंडल की ओर से मास परायण का पाठ किया जा रहा है। यहां मास पारायण का पाठ की पूर्णाहुति बुधवार को होगी। इसके बाद गुरुवार से अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा।