प्रतापगढ़. जिले में सावन सोमवार को शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवालयों में सुबह से शाम तक हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देती रही। इसके साथ ही कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जो शिव मंदिरों में पहुंची। जहां जलाभिषेक किया गया। पांचवें सोमवार पर शिवालयों में हर-हर बम की गूंज सुनाइ दी। शिव मंदिरों में जलाभिषेक रुद्राभिषेक पाठ व पूजा-अर्चना किए गए।
विभिन्न आयोजनों के साथ शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के शिवालयों में सुबह से ही पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं विभिन्न आयोजन किए गए। गोरी सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना रुद्राभिषेक अभिषेक के लाभार्थी पीयूष तिवारी एवं परिवार थे। मंदिर पर प्रतिदिन रुद्राभिषेक पाठ एवं जलाभिषेक पाठ पूजन किया जा रहा है। श्री गौरी सोमनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश ओझा ने बताया कि सावन मास के पावन पर्व पर प्रतिदिन अलग-अलग भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक पाठ पूजन एवं जलाभिषेक किया जा रहा है।
सालमगढ़/रायपुर. क्षेत्र के प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर में निकटवर्ती कस्बे रायपुर से कावड़ यात्रा पहुंची। डीजे के साथ सालमगढ़ कस्बे में पहुंची। यहां ग्रामीणों द्वारा कावड़ का स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची। जहां भगवान शंकर का जलाभिषेक शिव भक्तों द्वारा किया। इसके बाद भूतनाथ महादेव मंदिर पर प्रसादी वितरण की गई।
छोटीसादड़ी. नगर के प्रमुख मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर मंशापूर्ण महादेव मंदिर विकास ट्रस्ट द्वारा सावन सोमवार को भगवान शिव भोलेनाथ का विभिन्न वैदिक मंत्रोचार के साथ जलाभिषेक किया गया। मंशापूर्ण महादेव ट्रस्ट के प्रकाशचंद्र कुमावत ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है। इस वर्ष अधिक मास होने के कारण जलाअभिषेक के साथ हवन अनुष्ठान भी किया जा रहा है। हवन अनुष्ठान एवं जलाभिषेक कर भगवान शिव-पार्वती एवं शिव परिवार से क्षेत्र में अच्छी वर्षा खुशहाली एवं अच्छी फसल की कामना की गई। जलाभिषेक के दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष देवकरण सोनी, सचिव चंद्रप्रकाश साहू, वरिष्ठ सदस्य शांतिलाल डूंगरवाल, रामेश्वरलाल खींची, महेश सोनी, राजेश सोनी, दीपक सोनी, मनोहरङ्क्षसह चौहान सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित थे। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से हवन अनुष्ठान एवं जलाभिषेक पं. दशरथ उपाध्याय द्वारा करवाया गया।
स्वरूपगंज. पंचायत के गांव गडरियावास में नवनिर्मित मंदिर में शिवङ्क्षलग की स्थापना की गई। इसके साथ मंदिर के साथ भगवान का नामकरण भी हुआ। जिसका राज राजेश्वर ममतेश्वर महादेव नाम रखा गया। यहां मंदिर पर काफी भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं की ओर से पूजा-अर्चना की गई। यहां श्रद्धालुओं ने दुग्ध, दही, पुष्प इत्यादि से अभिषेक भी किया। इसके साथ ही क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की गई। मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारे लगाए गए। पंडित रामप्रसाद चाष्ठा, गिरीराज शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। इस अवसर पर रामदेव विकास समिति के अध्यक्ष महिपालङ्क्षसह शक्तावत, पूर्व ओबीसी मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम धाकड़, सत्यनारायण गायरी, डॉक्टर अरूण कुमावत, मदनलाल कुमावत, श्यामलाल कुमावत, रामलाल कुमावत, भोनीराम कुमावत, चंपालाल कुमावत आदि मौजूद रहे।