बारावरदा. सीतामाता मेले के अंतिम दिन शनिवार को कड़ी धूप में भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। तेज गर्मी में लोगों ने झरने, नदियों और तालाबों का आनंद भी लिया। वहीं लोगों के आने का क्रम शाम तक भी जारी रहा। मेले का प्रशासनिक स्तर पर आयोजन 17 मई से लेकर 20 मई तक 4 दिन के लिए किया गया। इसमें बड़ी संख्या में राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के लोग पहुंचे। वहीं अमावस्या के मौके पर सबसे अधिक लोग दर्शनों के लिए पहुंचे। गर्मी की वजह से नदी में लोगों ने नहाने का लुत्फ उठाया।
सीतामाता का विशेष शृंगार, दर्शन के लिए लगी कतारें
सीता माता के दर्शन करने के लिए कतारें लगी रही। यहां पहुंचने के लिए लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप, जीप आदि में बैठकर पहुंचे। लोगों ने प्राकृतिक जलस्रोतों का आनंद लिया। यहां मेले के समापन के अवसर पर ग्राम विकास गणपत लाल मीणा, सरपंच संगीता मीणा सरपंच मांड कला भांजीभाई मीणा, सचिव बाबूलाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी राजेश नायक, ग्राम विकास अधिकारी अब्दुल हकीम मंसूरी, ग्राम विकास अधिकारी राजेश पटवारी, रामचंद्र मीणा, शिक्षा विभाग के अध्यापक पटवारी व ग्राम विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।