5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए खुले सरकारी अंग्रेजी विद्यालय में अध्ययन शुरू

आठवीं तक की कक्षाएं चलेंगी

2 min read
Google source verification
pratapgarh

नए खुले सरकारी अंग्रेजी विद्यालय में अध्ययन शुरू

नए खुले सरकारी अंग्रेजी विद्यालय में अध्ययन शुरू
प्रतापगढ़. सरकार की महत्वकांशी अंग्रेजी माध्यम से नि:शुल्क शिक्षा योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सोमवार से अध्ययापन कार्य प्रारम्भ हो गया है। संस्था प्रधान महेश जैन ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से आंठवी तक के लिए तकरीबन 238 बच्चों को प्रवेश दिया गया है। अध्यापन कार्य के लिए विभाग की ओर से 17 अध्यापकों को नियुक्ति दी गई है। अध्यापन कार्य की शुरूआत के लिए जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांतिलाल शर्मा और शिक्षाविद हुकुमचंद बिलावत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर की। इस मौके पर डा. शर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से सभी वर्गों के लोगों को फायदा मिलेगा। निजी विद्यालयों की भारी भरकम शुल्क के साथ बस्ते के बोझ से छुटकारा मिलेगा। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए विभाग की ओर से साक्षात्कार के जरिए बेहतर स्टाफ का चयन किया गया है। विद्यालय के लिए और कक्षा कक्ष के साथ जो भी कमियां है, उसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। विद्यालय मे ंकार्यरत स्टाफ भी इस कसौटी पर खरे उतरने का प्रयास करें। अभिभावक भी बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें।
ये मिलेगी सुविधा
इस विद्यालय मेें छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क प्रवेश के साथ अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी तथा पाठ्य पुस्तकें विभाग की ओर से नि:शुल्क मिलेगी।
विधिवत उद्घाटन कराएंगे
बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए अध्यापन की शुरुआत की गई है। जैसे ही विधायक एवं कलक्टर साहब से परमिशन मिलेगी इसका विधिवत उद्घाटन कराएंगे।
डॉ. शांतिलाल शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, प्रतापगढ़

यूथ कांग्रेस ने सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ दर्ज कराईरिपोर्ट
प्रतापगढ़ सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा लोकसभा सांसद राहुल गांधी के बारे में आपतिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रतापगढ़ थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में प्रतापगढ़ युवा कांग्रेस ने सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रिपोर्ट दर्ज करवाने वालो में प्रतापगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर, ब्लॉक उपाध्यक्ष कुबेरसिंह, एसटी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष खातूराम मीना, युवा कांग्रेस महासचिव शुभम देवड़ा, जयप्रकाश, नगर महासचिव नीलेश टेलर, आशीष राठौर मौजूद थे।