2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्युषण पर्व के तहत जैन मंदिरों में मनाई सुगंध दशमी

मंदिर सहित अन्य मंदिरों में देव प्रतिमा के समक्ष धूप खेवन

2 min read
Google source verification
पर्युषण पर्व के तहत जैन मंदिरों में मनाई सुगंध दशमी

पर्युषण पर्व के तहत जैन मंदिरों में मनाई सुगंध दशमी

प्रतापगढ़. दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व के छटे दिन रविवार को जैन मंदिरों में सुगंध दशमी का पर्व मनाया गया। जिसमें कई आयोजन किए गए। समाज के पंकज जैन ने बताया कि इस मौके पर देर शाम सुगंध दशमी पर्व पर धूप खेवन किया गया।
सुबह सुगंध दशमी पर मंदिरों में जिनेंद्र प्रतिमा पर विशेष अभिषेक पूजन किया गया। पांच उपवास की तपस्या करने पर तपस्वियों ने बाहुबली जिनालय में पंच मेरु विधान किया। पंचमेरू विधान के तहत बाहुबली जिनालय में सुबह अभिषेक और नित्य नियम की पूजा के कार्यक्रम हुए। नरङ्क्षसहपुरा समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन ने बताया कि मंदिरों में सुबह से आयोजन हुए। जिसमें कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
धरियावद. दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व के छटे दिन रविवार को उत्तम संयम दिवस के रूप में मनाया गया। सुगंध दशमी के चलते सुबह नगर के चंद्र प्रभु मंदिर, पदम नाथ मंदिर, जैन नसियाजी, केसरियानाथ, महावीर मंदिर, क्षेत्रपाल उद्यान, महू अतिशय क्षेत्र में सुबह श्रावकों द्वारा पूजा के परिधानों में धूप सुगंध दशमी पर जिनेंद्र भगवान की प्रतिमा पर शांति धारा, पंचामृत अभिषेक, जिनवाणी पूजा, शास्त्र पूजा आदि आयोजन हुए। रात्रि को भक्ति संगीत आयोजित हुआ।
इधर देर शाम दिगंबर जैन समाज के जैन मंदिरों के अलावा श्वेतांबर समाज के शीतलनाथ जैन मंदिर सहित रघुनाथ मंदिर, दाता दिनेश्वर मंदिर, खेड़ापति हनुमान, स्वामी नारायण मंदिर सहित अन्य मंदिरों में जगमग रोशनी के बीच आकर्षक परिधान में सजधज कर श्रावक परिवार सहित सुगंध दशमी पर्व पर धूप खेवन करने पहुंचे। जहा श्रावकों ने प्रतिमा के समक्ष धूप खेवन किया। इधर पर्यूषण पर्व के दौरान सोमवार से समाज के अनंत व्रत अधिकारियों के व्रत तप की आराधना शुरू होगी। जिसमें अनंत व्रतधारी द्वारा चार दिनों तक मंदिरों में जिनेंद्र भगवान की पूजा अर्चना के साथ अनंत व्रत का नियम पाला जाएगा। उक्त व्रत का समापन अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर होगा।
मंदिरों में पूजा-अर्चना में उमड़ रहे श्रद्धालु
प्रतापगढ़. जिले में गणेश महोत्सव का आयोजन जारी है। इसके तहत जहां पांडालों में गणेश प्रतिमाओं के समक्ष कई आयोजन किए जा रहे है। वहीं दूसरी ओर गणेश मंदिरों में रोजाना कई आयोजन किए जा रहे है। शहर के डाक बंगला पैलेस पर गणेश उत्सव के तहत विजय राघव जी मंदिर पर श्वेतार्क जड़ से स्वयंभू श्री वीर गणेशजी के समक्ष छप्पन भोग का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी ने बताया कि सुबह छप्पन भोग धराया गया। जबकि दोपहर को आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी कैलाश जोशी, केदार जोशी, सचिन शर्मा, नरेंद्र बरोलिया, गौरव मंडावत, अमित शर्मा, सुनील शर्मा, आशीष शर्मा, आशीष सोमानी आदि भक्त मौजूद थे।
चूपना. यहां गांव समेत क्षेत्र के गांवों में गणेश महोत्सव के आयोजन किए जा रहे है। इसके तहत पांडालों में पूजा-अर्र्चना के साथ कई आयोजन किए जा रहे है।

Story Loader