
गांधी दर्शन पर संगोष्ठी
गीतों, नाटकों और चित्रों के माध्यम से झलका गांधीजी का दर्शन
तीन दिन चले कार्यक्रम, समापन पर हुई गांधी दर्शन पर संगोष्ठी
वक्ताओं ने कहा, गांधी को समझने के लिए पढऩा होगा उनका जीवन दर्शन
प्रतापगढ़. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित गांधी दर्शन और जन सेवा विषय पर जिला कलक्टर सहित वरिष्ठ साहित्यकारों एवं कवियों ने गांधी दर्शन पर संगोष्ठी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवन दर्शन को बताया। संगोष्ठी के पश्चात तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। जिला कलक्टर श्यामसिंह राजपुरोहित ने संगोष्ठी में कहा कि महात्मा गांधी का पूरा जीवन ही जन सेवा में बीता। उन्होंने कहा कि गांधी जीवन दर्शन के अनुसार किसी भी बात के लिए दूसरे को अनुसरण करवाना चाहते है तो सबसे पहले उसी के अनुरूप स्वयं को ढालना होगा। समारोह में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. वीसी गर्ग ने तीन दिन तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
निबंध, भाषण एवं चित्रकला विजेताओं को जिला स्तरीय पुरस्कार: जिला स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में एपीसी उमावि प्रतापगढ़ की मितालीराज प्रथम एवं राउमावि नाराणी के यशवन्त नाई द्वितीय, जूनियर वर्ग में सेन्टपॉल उमावि प्रतापगढ़ की विधि जैन प्रथम एवं विधि सुथार द्वितीय, सीनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में एपीसी उमावि प्रतापगढ़ की दिव्या न्याति प्रथम व भूमिका चैधरी द्वितीय तथा जूनियर वर्ग में सेन्टपॉल उमावि की भीनी श्रीवास्तव एवं सक्षम हड़पावत द्वितीय रहे। इसी तरह से जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राउमावि केसुन्दा के शौकीन शर्मा प्रथम एवं राउमावि देवला की सीमा मीणा द्वितीय एवं जूनियर वर्ग में राउमावि पीथलवड़ी की सलोनी गुर्जर प्रथम व सेन्टपॉल उमावि प्रतापगढ़ की अल्फिया अली अजगर द्वितीय स्थान पर रही है। जिला कलक्टर ने इस अवसर पर विजेता रहे छात्रा-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह वितरित किए।
समारोह का संचालन सुरेन्द्र सुमन ने किया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार मल्होत्रा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डॉ. शांतिलाल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मावजी खांट, सीओ स्काउट अनिल कुमार, गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक प्रवीण जैन, सह संयोजक मोहित भावसार एवं कार्यक्रम समन्वयक राजेश तोमर सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वच्छाग्राही आदि उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में राष्ट्रीय कवि हरीश व्यास ने ‘छेड़ों कोई गीत गगन और धरती हिल जाये’, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डॉ. शांतिलाल शर्मा ने ‘राष्ट्रपिता सम्पूर्ण मानव जाति के लिये मिशाल है, सच की ताकत के आगे तोपों की ताकत हारी’, इसी क्रम में कमलेश नागर ने सत्याग्रह की लडाई चरित्र रूपी पूंजी के बिना असम्भव है। अम्बालाल चण्डालिया ने ‘कदम ऐसे चलो निशान बन जाये गांधी जी का हर सपना साकार हो जाये’, चन्द्रप्रकाश द्विवेदी ने सत्य अहिंसा का ही बल था, जगन्नाथ लाल शर्मा ने बापू बना फरिश्ता जैसे, उपनिदेशक बाल विकास मंजू परमार ने अपने विचार पेश किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार, मदन वैष्णव, विकास अधिकारी मणीलाल महिडा, विकास अधिकारी अरनोद धनसिंह, जिला खेल अधिकारी गिरधारीसिंह चैहान, खेल संयोजक महेश सिंह जाडावत, घनश्याम रावल सहित विभिन्न विभागों को अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के बीच संगीत शिक्षक पुष्कर कुमावत व कमलेंदु ने ‘साबरमति के संत तूने कर दिया कमाल’, सुमधुर गीत को सभी ने सराहा। एपीसी विद्याालय के बालकों द्वारा रघुपति राघव राजाराम गांधी जी के जीवन वृंत पर सुमधुर संगीत प्रस्तुत किया। सम्पूर्ण आयोजन में बी बायज ग्रुप द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जीवन आदर्शों सत्य अहिंसा पर आधारित नृत्य नाटिका ने सबको खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
Published on:
09 Jul 2019 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
