8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

पीपलखूंट पुलिस थाने की दीवार से सटे मकान को चोरों ने बनाया अपना निशाना

पीपलखूंट पुलिस थाने की दीवार से सटे मकान को चोरों ने बनाया अपना निशाना

Google source verification

प्रतापगढ़. जिले में इन दोनों चोरों के हौसले काफी बुलंद हैं। शहर में चार कॉलोनियों में चोरों ने हाथ साफ किया। चारों के फुटेज सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए है। पीपलखूंट. चोरों ने पीपलखूंट पुलिस थाने की दीवार से सटे मकान को अपना निशाना बनाया। वन विभाग रोड पर पुलिस थाने के पास स्थित मकान में ग्राम पंचायत बोरी पी का कनिष्ठ लिपिक बहादुर निनामा परिवार सहित किराए पर रहता है। लिपिक पारिवारिक कार्य के चलते परिवार सहित अपने घर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने घर में रखें सामान को बिखेर दिया और अलमारी का लॉकर तोडकऱ उसमें रखे तीन सौ ग्राम के चांदी के पाइजेब और एक सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। मामले का पता तब चला जब पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा। इस पर पड़ोसियों ने लिपिक को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।