8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

25 लाख रुपए की अफीम का सौदा करने जाने के दो आरोपी और सप्लायर महिला गिरफ्तार

सैंपल की 50 ग्राम अफीम और कार बरामद

Google source verification


प्रतापगढ़. रठांजना थाना पुलिस ने 25 लाख रुपए की अफीम का सौदा करने के लिए जा रहे दो आरोपियो ंको गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही सप्लाई की आरोपी महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से सैंपल की 50 ग्राम अफीम और तस्करी के काम में ली जा रही एक कार भी बरामद की है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। रठांजना थानाधिकारी देवीलाल ने बताया कि जिले में जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस टीम गश्त करती हुई साकरिया दमाखेड़ी रोड पर पहुंची।
यहां पर सामने से एक कार आती हुई दिखाई दी जिसको रुकवाने का इशारा किया। लेकिन चालक ने गाड़ी को साइड से निकालकर भागना चाहा। इस पर कार खेत में उतर गई। इस पर पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को पकड़ लिया।
दोनों से पूछताछ की गई तो उसमें सवार युवकों ने अपने नाम आमिन पुत्र रसीद खां निवासी धामनिया थाना जावद जिला नीमच मध्यप्रदेश और समीर पुत्र बरकत खां निवासी धामनिया हाल मुकाम साकरिया बताए। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तलाशी ली तो उनके कब्जे से 50 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में बताया कि यह अफीम नूरजहां बी निवासी धामनिया हाल से लाना बताया। इसके बाद पांच किलो अफीम और खरीदनी थी। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने अफीम की तस्करी के काम में ली जा रही कार को भी जब्त कर लिया। मामले की जांच अरनोद थाना अधिकारी मुंशी मोहम्मद को सौंपी गई है।
अफीम तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़. सुहागपुरा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक पर दो आरोपियों के कब्जे से 350 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह गौतमेश्वर रोड खान मंगरी पर नाकाबन्दी कर रहे थे। इस दौरान गौतमेश्वर की तरफ से एक मोटर साइकिल आती दिखी। जिस पर दो व्यक्ति बैठे हुए थे। बाइक को रुकवाई गई। दोनों युवकों की पहचान रमेश पुत्र रामचन्द्र और अरविन्द पुत्र मांगीलाल निवासी डोर थाना अरनोद के रूप में की गई। दोनों की तलाशी ली गई। इस पर मोटर साइकिल के टूल बॉक्स से एक प्लास्टिक की थैली में 385 ग्राम अवैध अफीम जप्त की। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। अफीम के बारे में पूछताछ की जा रही है।