प्रतापगढ़. सुहागपुरा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान रविवार रात को डोडा चूरा से भरी एक लक्जरी जीप पकड़ी है। इस दौरान आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। उसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी इन्द्रजीत परमार मय जाप्ते के राष्ट्रीय राजमार्ग पर झन्या पुलिया पर नाकाबन्दी कर रहे थे। इस दौराने प्रतापगढ़ की तरफ से एक लक्जरी जीप आती दिखी। पुलिस ने चालक को रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक गाडी को वापस घुमा कर हांगरीखेड़ा कच्चे रास्ते पर भगाकर ले गया। पुलिस ने उसका पीछा किया। इस पर चालक गाड़ी को नव निमार्णधीन कृषि महाविद्यालय के पास खड़ी कर जंगल की तरफ भाग गया। पुलिस ने उसकी जंगल में काफी तलाश की। लेकिन वह अंधेरे में भाग लिया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। जिसमें डोडाचुरा से भरे 13 काले कट्टे पाए गए। इनका कुल वजन दो क्विंटल 54 किलो हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी की तलाश की जा रही है।