6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

113 के एकल मार्ग से वाहनधारी परेशान

आए दिन हो रही है छोटी-माटी दुर्घटनाएं- समय और पेट्रोल की हो रही है बर्बादी

less than 1 minute read
Google source verification
pratapgarh

113 के एकल मार्ग से वाहनधारी परेशान

113 के एकल मार्ग से वाहनधारी परेशान
- आए दिन हो रही है छोटी-माटी दुर्घटनाएं
- समय और पेट्रोल की हो रही है बर्बादी
प्रतापगढ़. जिले से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 113 के सिद्धपुरा फंटा स्थित टोलटैक्स बेरिकेड्स पर एकांकी मार्ग होने से दुपहिया और चार पहिया वाहनधारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनधारियों के मुताबिक टोलटैक्स पर भारी वाहनों के लिए आवक-जावक के लिए अलग अलग विंडों और मार्ग स्थित है। जबकि दुपहिया और स्थानीय चारपहियों वाहनों के लिए एक ही मार्ग खोला गया हे। इससे दिन में कई बार आमने -सामने से वाहनों के आने से वाहनधारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। चार पहिया वाहनों के आमने सामने से एक ही मार्ग पर आने से दुपहिया वाहनधारियों की लम्बी कतार लग जाती है। दुपहिया वाहनधारी इन्द्रपालसिंह, भगवतीप्रसाद और अमित कुमार, शब्बीर शाह आदि ने बताया कि टोल नाका की इस अव्यवस्था के चलते कई बार दुपहिया वाहनधारी दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।
ये है परेशानी
राजमार्ग एक बड़े ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। मार्ग से तकरीबन तीन दर्जन से अधिक गांव है। यहां से दूपहियां वाहनधारियों का आवागमन होता रहता है। एकल मार्ग होने से जैसे ही आमने सामने से चारपहिया वाहन आ जाते है ऐसी परिस्थिति में दोनो और से दूपहियां वाहनधारियों को निकलने के लिए कोई जगह नहीं मिलती है। इससे मार्ग पर दोनो साईड लम्बी कतार लग जाने से वाहनधारियों को मार्ग खुलने के इंतजार में समय के साथ पेट्रोल की बर्बादी भोगनी पड़ रही है।