
वीडियो: निगम की बसें हो रही खस्ताहाल, लगाना पड़ता है धक्का
निगम की कुल बसें- 46
मरम्मत के नाम पर वर्कशॉप में खड़ी 7 बसें
4-5 बसों में टपकता है बारिश में पानी
कई बसों में बारिश में टपकता है पानी
...................................
प्रतापगढ़.राजस्थान राज्य पथ परिवहल निगम की बसों की हालात खराब होते जा रही है। प्रतापगढ़ रोडवेज डिपो की कई बसें खटारा हैं। जिसमें से कई बसें बीच रास्ते में खराब हो जाती है। वहीं कई बसें मरम्मत व पाटर््स नहीं होने के नाम पर वर्कशॉप में खड़ी हुई है। वहीं कई बसें खस्ताहाल होने के कारण बारिश में पानी भी टपकता है।
निगम की 7 बसें खड़ी वर्कशॉप पर
प्रतापगढ़ डिपो में 46 बसों में से करीब 7 बसें वर्कशॉप पर मरम्मत के लिए खड़ी है। इन बसों के पाटर््स नहीं मिलने के कारण यह बसें वर्कशॉप में खड़ी चलने की राह देख रही है।
बीच रास्तों में लगाना पड़ता है धक्का
निगम की कई बसों की हालत इतनी खस्ताहाल है कि कई बसें बीच रास्ते में बंद हो जाती हैं और उन्हें धक्का देकर स्टार्ट करना पड़ता है। पिछले दिनों कई बसें रास्ते में खराब होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बुधवार दोपहर को भी गांधी चौराहा स्थित बस स्टैंड पर प्रतापगढ़ डिपो की एक बस चालू नहीं होने पर यात्रियों को बस पर धक्का लगाने को मजबूर होना पड़ा।
बसों में टपकता है बारिश का पानी
डिपों की 4-5 बसें खस्ताहाल होने के कारण बारिश में बसों की छतों के जर्जर होने के कारण उनमें से बस के अंदर पानी टपकता रहता है। मुख्य प्रबंधक ने बताया कि 2010 मॉडल की करीब 4 से 5 बसें जो खस्ताहाल हो चुकी है, उनमें यह परेशानी आती है।
.......................................
कुछ बसों का खस्ताहाल
कुछ बसों की मरम्मत के लिए पार्टस नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में 7 बसें वर्कशॉप में खड़ी हुई है। वहीं 4 से 5 बसें 2010 मॉडल की होने के कारण खस्ताहाल हो चुकी है।
इस्लामुद्दीन खां, मुख्य प्रबंधक रोडवेज डिपो, प्रतापगढ़
Published on:
02 Aug 2018 10:41 am

बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
