4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो: पानी के लिए हो रहा सौर उर्जा का उपयोग

ग्रामीणों को मिलने लगा सौर उर्जा आधारित पनघट योजनाओं का लाभ

2 min read
Google source verification
pratapgarh

प्रतापगढ़. जिले में जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग की ओर से पनघट योजना के तहत कई कार्य करवाए गए हैं। विधायक की अनुशंषा पर जिले के विभिन्न ग्रामों में कुल 12 सौर उर्जा आधारित पनघट योजनाएं स्वीकृत हुई। जिसमें से पंचायत समिति छोटीसादड़ी के ग्राम जलभिण्डी एवं हरिसिंहजी का खेड़ा में कार्य करवाकर विभाग की ओर से ग्रामीणों को पेयजल से लाभांवित किया गया है।
डिफ्लोराईडेशन यूनिट में हुए कार्य
सौर उर्जा आधारित डिफ्लोराईडेशन यूनिट पनघट योजना के तहत जिले के विभिन्न गांवों में कुल 5 सौर उर्जा आधारित डिफ्लोराईडेशन यूनिट पनघट योजना पंचायत समिति पीपलखूंट के ग्राम मोटा धामनिया, डोली, रामपुरिया, रतनपुरिया एवं डांगपुरा में कार्य करवाया गया। जिसके बाद से ग्रामीणों को इस योजना से पेयजल का लाभ मिल रहा है।
यह कार्य भी जल्द होंगे
सौर उर्जा आधारित पनघट योजना के तहत सौर उर्जा आधारित 7 पनघट योजना के लिए पाल, रिछड़ीपाल, जाम्बूेला, पगारा, अचलपुरिया एवं झाउण्डा में जल्द ही कार्य पूरे कर ग्रामीणों को पेयजल से लाभान्वित
किया जाएगा।
ग्रामीणों को लाभ
&सौर उर्जा आधारित पनघट योजनाओं से ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा मिली है। आगे भी योजना पर कार्य किए जाएंगे।
शांतिलाल ओस्तवाल, अधिशाषी अभियंता, जलदाय विभाग, प्रतापगढ़

===============================

पंचायत मुख्यालयों पर 13 को लगेंगे शिविर
प्रतापगढ़ जिले में विद्युत वितरण निगम की ओर से 13 जनवरी को चयनित 52 ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित अटल सेवा केन्द्र पर विद्युत संबंधी दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं विद्युत दुरूपयोग को रोकने के लिए विद्युत निगम द्वारा परिचर्या एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। निगम के अधीक्षण अभियन्ता आर.सी.शर्मा ने बताया कि जिसमें जन सामान्य को विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूक करने के उपाय बताए जाएंगे। जन संवाद में सामने आने वाले सुझावों पर अमल करते हुए यह प्रयास किया जाएगा कि भविष्य में विद्युत दुर्घटनाओं से किसी प्रकार की हानि ना हो। साथ ही विद्युत दुरूपयोग को रोकने के बारे में भी चर्चा की जाएगी ताकि विद्युत छीजत कम करने एवं उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के राज्य सरकार के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
--------

नंदी के बिना शिव मन्दिर अधूरा
मोखमपुरा.निकटवर्ती डाबडा गांव के रुद्रेश्वर महादेव मन्दिर मेला प्रांगण में आयोजित महा शिवपुराण कथा में कथावाचक वासुदेव शर्मा बसेरा वाले ने कहा कि नन्दीश्वर के बिना शिव मंदिर अधूरे हंै।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव के प्रमुख गणों में से एक है नंदी। जिस तरह गायों में कामधेनु श्रेष्ठ है, उसी तरह बैलों में नंदी श्रेष्ठ है। आमतौर पर खामोश रहने वाले बैल का चरित्र उत्तम और समर्पण भाव वाला बताया गया है। इसके अलावा वह बल और शक्ति का भी प्रतीक है। बैल को मोह-माया और इच्छाओं से परे रहने वाला प्राणी भी माना जाता है। यह सीधा-साधा प्राणी जब क्रोधित होता है तो शेर से भी लड़ लेता है। जिसके कारण भगवान शिव ने बैल को अपना वाहन बनाया। शिवजी का चरित्र भी बैल समान ही माना गया है।
अमलावद. गांव के निकट नीमच रोड भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। जिसमें कथावाचक जयमाला वैष्णव ने कहा है कि मानव जीवन मिला है तो कई जन्मों के पुण्य उदय होते हैं। तब जाकर के मानव तन मिला है तो कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाते हैं। अपने भारत देश की भूमि जहां पर संत-महापुरुषों ने जन्म लिया और लोगों का कल्याण किया। कथा में शिव और पार्वती के विवाह का मंचन किया गया। गांव के ऊंकरलाल प्रजापत, जीवन प्रजापत ने बताया कि कथा श्रवण करने खडिय़ाखेडी, प्रतापगढ़ए, बसाड़, कामलिया, धमालिया गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे है।
-------------