11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई: 22 सिपाही, 6 एसआई और थाना प्रभारी पर गिरी गाज

एसपी ने लापरवाही देखते हुए रानीगंज थाना प्रभारी मनीष पाण्डेय समेत आधा दर्जन उपनिरीक्षक और दरोगा को भी नहीं छोड़ा

2 min read
Google source verification
up police

यूपी पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई: 22 सिपाही, 6 एसआई और थाना प्रभारी पर गिरी गाज

प्रतापगढ़. जिले के पुलिस अधीक्षक के कार्रवाई की चर्चा लोग खूब कर रहे हैं। आखिर करें भी क्यूं न। इस पुलिस अधीक्षक ने जो काम किया है वो करने के लिए निश्चित तौर पर बड़ी साहस होनी चाहिये।

बतादें जिले में लगातार बढ़ते लूट और अपराध के मामले पर एसपी शगुन गौतम का पारा सातवें आसमान पर है। वो पहले भी सभी थानों को आदेश देते रहे है कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाई जाय। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था।

ऐसे में एसपी ने लापरवाही देखते हुए रानीगंज थाना प्रभारी मनीष पाण्डेय समेत आधा दर्जन उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया। इतना ही नहीं एसपी शगुन गौतम ने थाने के बाईस कांस्टेबलों को भी लाइन हाजिर कर दिया। ऐसे में रानीगंज थाने के सभी 22 पुलिसकर्मी 6 उप-निरीक्षक और एसओ पर भी पुलिस अधीक्षक ने गाज गिरा दी।

बतादें कि रानीगंज थाना इलाके में लगातार बढ़ते वारादों को देखते हुए। इस थाने की पुलिस पर सवालिया निशान लग रहे थे। ऐसे में कई मामले में खुलासा न हो पाने से जिले की पुलिस की फजीहत होती रहती थी। इसलिए एसपी ने कड़ा कदम उठाते हुए पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया।

पिछले कुछ वारदातो पर नजर

अगर हम इस थाना इलाके के पिछले कुछ दिन की घटनाओं पर नजर डालें तो हैरान करने वाले आंकड़े सामने आते हैं।

22अक्टूबर को लूट और हत्या

जी हां इसी थाना इलाके में दुर्गागंज व्यापारी से दिन दहाड़े लूट की गई और गोली मारकतर इसकी हत्या कर दी गई।

16नवम्बर जिला पंचायत कर्मचारी से हुई लूट

दूसरी घटना की बात करें तो चिरकुटटी बाजार के पास कि दोपहर में लूट का मामला प्रकाश में आया।

24अक्टूबर को युवक को गोली मारने की वालदात

तीसरी घटना की बात करें तो बीज भंडार की दुकान चलाने वाले के बेटे को मारी गोली मारने का मामला सामने आया।

17 दिसम्बर दिन को व्यापारी को मारी गोली
अभी दो दिन पहले ही अपराधियों ने वीरापुर मे व्यापारी को गोली मार दी। लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद रहे पर पुलिस की हाथ पर हाथ धरे बैठी रही ।
वहीं 18 दिसंबर को भी पेट्रोल पंप के मैनेजर से हथियारों के बल पर लूट की गई। पर पुलिस के हाथ हर जगह खाली रही।

ऐसे में लगातार हो रहे मामले के बाद एक घटना से एसपी ने थाने पर ही गाज गिरा दी। रानीगंज इलाके के थाहीपुर गांव निवासी पेट्रोलपंप मैनेजर अब्दुल रशीद पर फायर करते हुए बदमाशों ने सोमवार को साढ़े पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। इस घटना के बाद एसपी ने बड़ा कदम उठाते हुए थाने को ही लाइन हाजिर कर दिय़ा।

दूसरी तरफ पुलिस रानीगंज बाजार के आसपास बैंक के कैमरे से संदिग्ध बाइकसवारों की खोजबीन कर रही है।