15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेत में गाय का कटा हुआ सिर मिला, देखा तो मालिक की निकल गई जान

प्रतापगढ़ जिला के कंधई थाना अंतर्गत ताला बाजार की घटना

2 min read
Google source verification

image

Varanasi Uttar Pradesh

Aug 01, 2017

Gokashi

Gokashi

प्रतापगढ़. कंधई थाना अंतर्गत ताला बाजार में रात में चोरी हुई गाय का कटा सिर खेत मिला, जिसे देखते ही मालिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोकशी के बाद एक की मौत से पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार ताला बाजार निवासी छोटेलाल गुप्ता के घर से सोमवार की देर रात में उनकी गाय चोरी हो गई। सुबह छोटे लाल ने जब देखा कि गाय अपने स्थान पर नहीं थी तो उसने खोजबीन शुरू की। काफी ढ़ूढ़ने के बाद दूर खेत में गाय का कटा सिर मिला, जबकि शेष भाग गायब मिला। गाय का कटा सिर देखते ही छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। गोकशी व इससे एक की मौत की घटना के बाद तनाव की स्थिति देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है।






स्थानीय लोगों के अनुसार छोटेलाल की गाय को रात में दरवाजे के सामने से अज्ञात लोगों ने कुछ दूर पर ले जाकर उसका वध कर दिया और गाय का सर वहीं छोड़कर बाकी का पूरा भाग अपने साथ ले गए। सुबह जैसे ही लोगों को गाय के गायक होने की जानकारी हुई तो लोग खोजने निकल पड़े। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गांव से कुछ दूर पर बगीचे में तालाब के किनारे गाय का सर पड़ा हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंच गांव वालों व छोटे लाल ने देखा कि ये उसकी ही गाय है। गाय कटा सिर देखते ही छोटेलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।



Gokashi 1

इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों का आक्रोश देखते हुए कई थानों की फोर्स बुला ली। खबर लिखे जाने तक गांव तनाव व्याप्त है।




ये भी पढ़ें

image