
Pakistani Captain
India Vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का इंतजार सिर्फ इन दोनों देशों को नहीं बल्कि दुनिया के कई मौर देशों को भी रहता है। इन दोनों देशों के बीच का मुकाबला हाई वोल्टेज होता है। 15 फरवरी 2026 को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला T20 मैच भी मजेदार होने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस मैच में पाकिस्तान टीम के कप्तान कौन है, उन्होंने कहां तक पढ़ाई की है? आइये जानते हैं।
इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में पहचान बना चुके सलमान अली आगा का जन्म 23 नवंबर 1993 को पंजाब प्रांत के लाहौर शहर में हुआ था। पंजाबी मुस्लिम परिवार में पले-बढ़े सलमान ने शुरुआती शिक्षा और क्रिकेट की बुनियादी ट्रेनिंग भी लाहौर में ही ली। यहीं से उन्होंने क्रिकेट के भी शुरूआती गए सीखे। सलमान अली आगा के पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो शुरूआती स्कूल के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और क्रिकेट में ही पूरा समय लगाया।
सलमान अली आगा ने फरवरी 2013 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। इससे पहले वे कई वर्षों तक लाहौर के अपोलो क्रिकेट क्लब से खेलते रहे। साल 2018 उनके करियर के लिए अहम साबित हुआ। अप्रैल 2018 में उन्हें पाकिस्तान कप के लिए फेडरल एरियाज की टीम में शामिल किया गया। उसी साल जून में ग्लोबल टी20 कनाडा टूर्नामेंट के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की ड्राफ्ट प्रक्रिया में उन्हें एडमॉन्टन रॉयल्स टीम ने चुना। इस टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह मैचों में 218 रन बनाए और अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। सितंबर 2019 में उन्हें 2019–20 कायद-ए-आजम ट्रॉफी के लिए सदर्न पंजाब की टीम में जगह मिली। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते अक्टूबर 2021 में उन्हें पाकिस्तान शाहीनस टीम में भी चुना गया, जिसने श्रीलंका का दौरा किया।
जनवरी 2021 में सलमान को पहली बार पाकिस्तान की टेस्ट टीम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए शामिल किया गया। इसके बाद मार्च 2021 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी उन्हें टीम में बरकरार रखा गया। जून 2021 में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम में चुना गया। हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2022 में हुआ। जून 2022 में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। इसी सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने 126 गेंदों पर 62 रन की जुझारू पारी खेली, जब टीम के अन्य बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे। अगस्त 2022 में नीदरलैंड्स दौरे के लिए उन्हें पाकिस्तान की वनडे टीम में शामिल किया गया और इसी दौरे पर उन्होंने अपना वनडे डेब्यू भी किया।
दिसंबर 2022 में कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान सलमान अली आगा ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। उनकी यह पारी उस समय आई जब पाकिस्तान की टीम शीर्ष क्रम के जल्दी आउट होने के कारण दबाव में थी। उनके शतक ने टीम को संभाला और मुकाबले में वापसी का मौका दिया।
Updated on:
15 Feb 2026 01:43 pm
Published on:
15 Feb 2026 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
