28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका, पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने हजारों समर्थकों संग भाजपा ज्वाइन की

नेहरू गांधी परिवार के करीबी पूर्व मंत्री रहे राजा दिनेश सिंह की बेटी हैं राजकुमारी रत्ना सिंह।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajkumari Ratna Singh

राजकुमारी रत्ना सिंह

प्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश की सियासत में मंगलवार को बड़ा उलटफेर हुआ। पूर्वांचल की बड़ी कांग्रेस नेता कही जाने वाली दो बार सांसद रहीं राजकुमारी रत्ना सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। रत्ना सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद तिवारी की बेहद करीबी नेता कही जाती हैं। भाजपा को प्रतापगढ़ में अब राजकुमारी रत्ना सिंह के रूप में बाहुबली राजा भइया का विकल्प मिल गया है।

पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री और नेहरू-गांधी परिवार के करीबी रहे राजा दिनेश सिंह की बेटी हैं। प्रतापगढ़ सदर विधानसभा के गड़वारा इंटर कॉलेज में योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा के मौके पर राजकुमारी रत्ना सिंह गाड़ियों का लम्बा काफिला लेकर पहुंचीं। जनसभा में मंच पर योगी आदित्यनाथ के अलावा अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी, कैबिनेट मिनिस्टर मोतीसिंह, स्वामी प्रसाद मौर्य वगैरह मौजूद हैं। योगी आदित्यनाथ ने राजकुमारी रत्ना सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलायी। इस दौरान रत्न सिंह भगवा रंग की साड़ी में नजर आयीं।

By Sunil Somvanshi