
किसान ने की खुदकुशी
प्रतापगढ़. उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक किसान के फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। राजस्व विभाग के अधिकारी प्रकरण की पड़ताल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
जानकारी के मुताबिक कंधई थाना क्षेत्र के बोझाी किशुनगंज निवासी 65 वर्षीय दलित किसान राम सजीवन पिछले कई माह से आर्थिक तंगी के चलते परेशान था। उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था जिसे न चुका पाने के कारण आये दिन उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गुरुवार की दोपहर में घर से कुछ दूर पर स्थित बाग में पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर उसने जान दे दी। किसान ने कई बार राजस्व व विकास अधिकारियों से वार्ता व सहयोग हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था, परंतु उसे कही से कोई सहयोग नहीं मिल था।
BY- SUNIL SOMVANSHI
Published on:
01 Nov 2019 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
