
प्रेस वार्ता करते अपर पुलिस अधीक्षक पकड़ा गया आरोपी
Pratapgarh News: एक युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उस लाख सपना दिखाया। साथ जीने और मरने की कसम खाई। फिर शादी का झांसा देकर एक होटल में ले गया। फिर वहां पर उसकी जमकर पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। एक पल में युवती के सारे सपने दफन हो गए। कमरे में शव को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दरवाजा खोला तो कमरे में खून से लतपथ युवती का शव टूटा सिम कार्ड, चप्पल बरामद होने पर पुलिस भी वहां की दशा देखकर दंग रह गई।
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के भगवा चुंगी चौराहे पर स्थित होटल में एक युवती का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी टीम, साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। शुरुआती शक हत्या और दष्कर्म की ओर गया। लेकिन सच्चाई लेकिन सच्चाई इससे भी ज्यादा खौफनाक थी। एसपी ने इस मामले का खुलासा करने के लिए चार टीमों का गठन किया। पुलिस ने छानबीन शुरू किया तो पता चला कि युवती का साथी ही असली कातिल है।
आरोपी अभिषेक ने पहले तो युवती को शादी का सपना दिखाया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। जब जिम्मेदारी उठाने का समय आया तो उसने रास्ता बदल लिया। और जब हालात बिगड़ने लगे। तो उसे हमेशा के लिए खामोश कर दिया। अभिषेक ने हत्या के बाद सबूतों को मिटाने की भी साजिश रची। टूटा हुआ एयरटेल का सिम कार्ड बरामद हुआ। जो घटनास्थल से साक्ष्य जोड़ता है। युवती के परिवार ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया होटल में युवती का शव मिलने के बाद हमने फॉरेंसिक जांच कराई। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर हत्या व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
28 Apr 2025 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
