मंगलवार की रात शराब पीने वाला कटरिया निवसी राम मिलन कोरी बुधवार को अपने ससुराल अमेठी चला गया। वहां मुंशीगंज अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई। बुधवार की दोपहर रामपाल सरोज (45) ने भी दम तोड़ दिया। उधर आहर बीहर गांव के गिरिजा का पुरवा में मंगलवार की रात रामकिशुन सरोज (60) व राजकुमार प्रजापति (35) की बुधवर को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। रामकिशुन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया, परिजनों का कहना है कि शराब पीने से मौत नहीं हुई, लेकिन गांव के लोगों का दावा है कि शराब पीने से ही मौत हुई।