
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया और अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी को लोग दोस्त नहीं बल्कि, भाई के तौर पर जानते हैं। जाने भी क्यों न, दोनों के बीच 34 साल पुरानी दोस्ती जो है। राजा भइया के पिता उदय प्रताप और अक्षय प्रताप की पिता लाल शिव प्रताप सिंह भी अच्छे दोस्त थे।
1990 में अक्षय प्रताप की राजा भइया से हुई दोस्ती
राजा भइया प्रतापगढ़ के बेती और अक्षय प्रताप अमेठी के रहने वाले हैं। साल 1990 में अक्षय प्रताप सिंह का बेती आना जाना हुआ। दोस्ती हुई और दोनों एक दूसरे के साथ रहने लगे।
1993 में राजा भइया पहली बार बने विधायक
साल 1993 में राजा भइया पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े। चुनाव में अक्षय प्रताप ने जमकर मेहनत की। राजा भइया चुनाव जीते भी। कुंडा विधानसभा सीट कांग्रेस के नेता नियाज हसन जीतते थे। वह विधानसभा अध्यक्ष भी थे। इसलिए रघुराज की जीत राजनीतिक महत्व वाली हो गई।
1998 में पहली बार अक्षय प्रताप बने MLC
राजा भइया ने अक्षय को छोटा भाई मानते हुए 1998 में पहली बार निर्दलीय एमएलसी का चुनाव लड़ाया। अक्षय भी चुनाव जीत गए। इसके दोनों राजनीति में सक्रिय हो गए। राजा भइया सात बार विधायक बने। अक्षय प्रताप पांच बार एमएलसी और एक बार सांसद।
राजा भइया के समर्थन से गोपालजी 5 बार MLC और एक बार सांसद
साल पार्टी पद
1998 निर्दल MLC
2003 निर्दल MLC
2004 सपा सांसद
2009 सपा MLC
2015 सपा MLC
2022 जनसत्ता दल MLC
2002 में बसपा सरकार में राजा भइया के साथ गोपालजी पर भी लगा था POTA
मायावती ने 2 नवंबर, 2002 को तड़के करीब 4 बजे राजा भैया को आतंकवाद निरोधक अधिनियम यानी POTA के तहत गिरफ्तार करवाकर जेल में डलवा दिया। 2002 में गोपालजी पर भी पोटा की कार्रवाई हुई थी। मिर्जापुर जेल में बंद थे। करीब दो साल तक राजा भइया से अलग दूसरी जेलों में गोपालजी को रखा गया था।
2010 में भी हुई थी जेल
राजा भैया को साल 2010 में भी जेल जाना पड़ा था। 19 दिसम्बर 2010 को ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान बीडीसी सदस्य के अपहरण का मामला हुआ। बसपा नेता मनोज शुक्ला और राजा भैया के बीच दुश्मनी थी। हाईवे पर लगभग दो घंटे तक गोलीबारी हुई। इस मामले में राजा भैया और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी पूरी रात पुलिस ने कुंडा कोतवाली में बैठाया था। अगले दिन यानी 20 दिसंबर को मुकदमा दर्ज हुआ और राजा भैया को जेल जाना पड़ा।
ब्लैक मनी से जुड़े मामले में भी अक्षय प्रताप सिंह के नाम भी सामने आए थे
राजा भैया पर यादव सिंह यादव के मामले में भी आरोप लगे। ब्लैक मनी से जुड़े इस मामले में उनकी पत्नी भानवी, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के नाम भी सामने आए थे।
राजा भइया की पत्नी भानवी ने अक्षय पर कराया मुकदमा
राजा भइया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने 20 फरवरी 2023 को दिल्ली में अक्षय प्रताप पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। FIR में फर्जी सिग्नेचर से शेयर हथियाने का आरोप लगाया है। उन्होंने श्री दा प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड में धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है।
अक्षय प्रताप सिंह को आदतन अपराधी बताया है। भानवी सिंह ने 1997 में आईपीसी की धारा 420, 468 और 471 के तहत दर्ज मामलों को भी उठा दिया है। इस मामले में MP-MLA कोर्ट 15 मार्च 2022 को दोषी करार दिया था। अक्षय प्रताप को सात साल का सजा सुनाया था।
Published on:
22 Feb 2023 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
