5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजा भैया और पत्नी भानवी के तलाक मामले में आई ये बड़ी खबर, जानिए क्या लगा है आरोप

राजा भैया और पत्नी भानवी के तलाक मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। इसके बाद लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
raja_bhaiya.jpg

28 साल से शादी के बंधन में बंधे थे बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया

उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह का विवाद कोर्ट तक पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच तलाक के परिवाद पर सोमवार (10 अप्रैल) को दिल्ली की फैमिली कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जो सुनवाई अब 23 मई को होनी थी वह अब टल गई है। जानिए इसके पीछे की वजह...

पत्नी भानवी को अदालत में आज पेश होनी की भेजी गई थी नोटिस
दरअसल, दिल्ली की जिस साकेत फैमिली कोर्ट में आज सुनवाई होनी है, उसके जज छुट्टी पर हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो राजा भैया ने नवंबर 2022 में तलाक की याचिका दायर की थी। कोर्ट ने राजा भैया की पत्नी भानवी को आज हाजिर होने का नोटिस भेजा था।

राजा भैया ने लगाया है यह आरोप
28 साल से शादी के बंधन में बंधे बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने नवंबर 2022 में अपनी पत्नी भानवी कुमारी सिंह के खिलाफ मानसिक क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक की याचिका दायर की थी।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो राजा भैया ने दावा किया है कि उसकी पत्नी ने ससुराल छोड़ दिया है और उसके साथ रहने से मना कर दिया है। साथ ही बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि पत्नी भानवी सिंह ने मेरे भाई और परिवार के सदस्यों पर झूठे आरोप लगाए ,जो मानसिक और जो मानसिक और भावनात्मक क्रूरता के बराबर है।

राजा भैयाा की पत्नी ने भाई पर दर्ज कराया था मुकदमा
उधर राजा भैया की पत्नी भानवी ने कुछ महीने पहले कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराई थी। तब उन्होंने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाया था। बता दें कि राजा भैया की पत्नी ने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी के खिलाफ ईओडब्ल्यू में वित्तीय अनियमितता को लेकर केस दर्ज कराया था।

पत्नी भानवी ने लगाया था बड़ा आरोप
बताया जाता है कि कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह एक कंपनी साथ में मिलाकर चला रहे थे. भानवी का आरोप है कि अक्षय प्रताप ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उनकी कंपनी के ज्यादातर शेयर हथिया लिए थे. जिसमें कर्मचारियों पर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप लगा था।