Raja Bhaiya: राजा भैया और भानवी सिंह के विवादों एक बीच अब साध्वी सिंह की एंट्री हुई है। उन्होंने अपनी बहन और अपने पति पर संगीन आरोप लगाए हैं।
यूपी की सियासत का एक बड़ा चेहरा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। नाम है रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया(Raja Bhaiya)। राजा भैया कुंडा विधानसभा सीट से कई बार के विधायक हैं। लेकिन हाल ही में वो अपनी राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। और उनका ये विवाद जुड़ा हुआ है उनकी पत्नी भानवी सिंह(Bhanvi Singh) से।
राजा भैया की पत्नी ने लगाए उन पर कई संगीन आरोप
दरअसल राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच भानवी सिंह ने राजा भैया पर गंभीर आरोप लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भानवी सिंह ने राजा भैया पर एक टीवी पत्रकार और अपनी बहन साध्वी सिंह(Sadhvi Singh) के साथ अवैध संबंध के आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें: लोगों को हंसाते हुए आएंगी नजर! इस बड़े शो ने दिया एक्ट्रेस बनने के बाद ये चांस
साध्वी सिंह ने अपनी बहन पर किया पलटवार
वहीं दूसरी तरफ, बहन के लगाए सारे संगीन आरोपों को साध्वी सिंह ने झूठा करार दिया है। साध्वी ने कहा कि उल्टा भानवी सिंह का उनके पति मानव सिंह से अवैध संबंध है। वह अक्सर मेरे पति से मिलने आती थीं। इस बात का लेकर हमारे बीच में जो भी पारिवारिक विवाद वो अब तक जारी है।