13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raja Bhaiya की पत्नी और भाई में छिड़ी जंग, अक्षय प्रताप बोले- जेल से नहीं लगता डर, चिंता तो सिर्फ इसकी है

Raja Bhaiya: भानवी सिंह ने दिल्ली के ईओडब्ल्यू विंग के बाद लखनऊ में एमपी एमएलए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके बाद से भानवी सिंह और अक्षय प्रताप सिंह के बीच ट्विटर वार शुरू हो गया है। अक्षय प्रताप सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि कोर्ट, मुकदमा या जेल से डर नहीं लगता है।

2 min read
Google source verification
Raja Bhaiya wife and brother War Akshay Pratap said I don not care about jail

Raja Bhaiya की पत्नी और भाई में छिड़ी जंग, अक्षय प्रताप बोले- जेल से नहीं लगता डर, चिंता तो सिर्फ इसकी है

Raja Bhaiya: कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह और भाई अक्षय प्रताप सिंह के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भानवी सिंह ने दिल्ली के ईओडब्ल्यू विंग के बाद लखनऊ में एमपी एमएलए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके बाद से भानवी सिंह और अक्षय प्रताप सिंह के बीच ट्विटर वार शुरू हो गया है। अक्षय प्रताप सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि कोर्ट, मुकदमा या जेल से डर नहीं लगता है।

भानवी और अक्षय ने ट्वीट करके क्या लिखा
दरअसल, भानवी सिंह ने रविवार को एक ट्वीट किया। लिखा," मैंने अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ MP/MLA कोर्ट में मामला दर्ज करा दिया है। कल लखनऊ में सुनवाई है। धोखाधड़ी के इतने पुख़्ता सबूत हैं कि तय समय के भीतर फसला आएगा। नियति का चक्र चल चुका है अब।"

इस पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने भानवी सिंह को टैग करते हुए लिखा है, "कोर्ट, मुकदमे या जेल से डर नहीं लगता है भाभी साब, चिंता तो हमारी राजपरिवार का सम्मान सरेआम उछाले जाने और बच्चों के भविष्य की है। आपने ये तो सोचा होता कि बिटिया का घर अभी बसाना है। बहुत से झूठे आरोप झेले, केस लड़े न्याय ही मिला है, कानून व्यवस्था पर पूरा विश्वास है।

एमएलसी अक्षय प्रताप पर धोखाधड़ी का है आरोप
भानवी सिंह ने अक्षय प्रताप समेत तीन लोगों पर लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट में अर्जी डाली है। भानवी का आरोप है कि एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, अमेठी के जामो के प्रधान अनिल कुमार सिंह, राजा भैया का ड्राइवर रोहित सिंह और भानवी का रसोइया रामदेव ने मिलकर उनकी कंपनी सारंग इंटरप्राइजेज के नाम पर खरीदी गई संपत्ति पर फर्जी दस्तखत कर कब्जा किया है।

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपने पत्नी से तलाक के लिए दिल्ली के साकेत कोर्ट में अर्जी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भानवी सिंह ने अपना जवाब दर्ज करवाया था। इसमें भानवी ने राजा भैया पर मारपीट और डरा धमकाकर तलाक का केस दर्ज करवाने का आरोप लगाया था।

भानवी का दावा है कि जब उन्होंने राजा भैया के कथित “अवैध संबंधों” का विरोध किया, तब उन्हें टॉर्चर किया गया। उन्हें डराने के लिए उनपर गोलीबारी भी की गई।