प्रतापगढ़. नेता अपनी मर्यादा लांघने में जरा सी देर नहीं करते। अब सियासत में ऐसी गिरावट आ चुकी है कि अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने में देर नहीं करते। ऐसा ही एक मामला यूपी के प्रतापगढ़ जिले में सामने आया है। आरोप है कि यहां समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष छाविनाथ यादव ने क्षत्रिय समाज को दुश्मन बताते हुए अमर्यादित शब्द कहे हैं। इसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ है जिसमें कथित तौर पर छविनाथ यादव इसी समाज का नाम लेकर अपशब्द कहते हैं।