31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़: आदर्श शिक्षिका बनीं समापुर की बेबी नाज, विधायक ने किया सम्मानित

प्रतापगढ़ जिले में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नए निर्वाचित अधिकारियों को शपथ दिलाई और आदर्श शिक्षकों को सम्मानित किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Nadeem Khan

•

Updated: 8 Nov 2022, 3:42 PM IST

ppp.jpg

कार्यक्रम में सम्मानित किए शिक्षक

प्रतापगढ़ जिले में सोमवार को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाले शिक्षक और रिटायर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नए निर्वाचित अधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।


उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से सोमवार को हादीहाल के तुलसी सदन में निपुण भारत गोष्ठी और शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट सदर सीट से विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर के की।


विधायकॉ राजेन्द्र कुमार ने हर ब्लॉक से चुने किए गए दो-दो शिक्षकों को सम्मानित किया। आखिर में संघ के अधिकारियों को शपथ दिलाई।


शपथ लेने वालों में शिक्षा क्षेत्र के जिलाध्यक्ष शाहआलम, महामंत्री राजेश कुमार सहित 19 अधिकारी शामिल हुए।समारोह में बेबी नाज, नरेश कौशिक, अलका बाजपेई, विनोद पांडेय, नजर मोहम्मद, सुरेन्द्रनाथ तिवारी का संघ की ओर से सम्मान किया गया।

आदर्श शिक्षिका बेबी नाज बोलीं- ये खुशी और गर्व का लम्हा
कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय समापुर कालाकांकर से आदर्श शिक्षिका से सम्मानित की गई बेबी नाज ने मीडिया से बताया कि ये उनके लिए बहुत गर्व और खुशी का लम्हा है। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा अपने काम को ईमानदारी से करने में भरोसा रखती हूूं। आज उसका इनाम मिला है तो ये बहुत संतोष देने वाला है।”


उन्होंने बताया कि बच्चों को पढ़ाते हुए कई बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। सबसे अहम बात है कि बच्चों से बहुत प्यार और शालिनता से पेश आना होता है, जिसका उन्हें बतौर शिक्षक काम करने का लम्बा अनुभव है।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश