अजय ने बताया कि गीता गलत आरोप लगा रही है। उसकी दूसरी पत्नी होने का दावा गलत है। इसके बाद अजय ने अपने भाई रोहित, बहन खुशबू और मां जानकी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इस पर मेटा ने पुलिस मुख्यालय को को अलर्ट भेद दी। जानकारी मिलते ही मानधाता थाने की पुलिस कॉलोनी पहुंची। घर के बाहर से आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पुलिस शटर तोड़कर अंदर गई तो सभी अचेत मिले। इस पर पुलिस ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।