12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकुंभ के बाद माघ मेले में भी दिखेगा ‘दातून बॉय’ का जलवा, माघ मेले में फिर सजाएंगे दातून कैंप

महाकुंभ में दातून बॉय के नाम से वायरल हुए आकाश एक बार फिर प्रयागराज पहुंचे हैं। माघ मेले में दातून का कैंप लगाने की बात कही है।

less than 1 minute read
Google source verification

महाकुंभ में दातून बॉय के नाम से वायरल हुए आकाश एक बार फिर प्रयागराज पहुंचे हैं। माघ मेले में दातून का कैंप लगाने की बात कही है। प्रयागराज पहुंचकर आकाश ने कहा, “गंगा मैया ने बिना मांगे मुझे बहुत कुछ दिया है।”

एक बार फिर सुर्खियों में दातून बॉय

प्रयागराज पहुंचते ही आकाश ने वीडियो और रील्स के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आकाश चार दोस्तों के साथ दिल्ली से प्रयागराज तक का सफर तय करते नजर आए। इस यात्रा की रील उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, जिसमें कैप्शन लिखा , “बॉय दिल्ली, दिल्ली टू प्रयागराज।” वीडियो के बैकग्राउंड में महाकुंभ से जुड़ा गाना भी चल रहा है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे आकाश

रील सामने आते ही फॉलोअर्स और फैन्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई और एक बार फिर ‘दातून बॉय’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग