ये पहला मौका नहीं है, जब राहुल गांधी इस तरह से उलझन में नजर आए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले, राम मंदिर उद्घाटन समारोह के दौरान भी कांग्रेस उलझन में थी। खबर तो उस समय भी थी कि राहुल गांधी राम मंदिर जाएंगे। कांग्रेस नेताओं की तरफ से कभी मल्लिकार्जुन खड़गे तो कभी गांधी परिवार के अयोध्या जाने के संकेत दिये जा रहे थे, लेकिन ममता बनर्जी ने राम मंदिर समारोह के बहिष्कार का एलान कर दिया था। अखिलेश और केजरीवाल भी ममता के साथ नजर आए और राहुल गांधी ने भी दूरी बना ली थी।