
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला चर्चा में है। हर कोई इस मामले की सच्चाई जानना चाहता है। अभिनेत्री की मां ने आकांक्षा की हत्या का आरोप भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके एक सहयोगी संजय सिंह पर लगाया है। वहीं, अब एक फोटो सामने आ रही है।
इस फोटो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग आकांक्षा दुबे के कमरे के सामने खड़े हैं और उनके दरवाजे को खोलने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि जब काफी देर तक आकांक्षा दुबे ने अपने कमरे का दरवाना नहीं खोला था, तब फिल्म यूनिट के लोगों के कहने पर होटल मैनेजर ने मास्टर की से कमरा नंबर 105 का दरवाजा खोला था।
शानिवार को भी हुए थे कई CCTV फुटेज वायरल
बता दें कि शनिवार को भी केस से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फुटेज बीते शनिवार की रात का महमूरगंज के उस क्लब का था, जहां वह एक दंपती के साथ पार्टी के लिए गई थी। वीडियो में आकांक्षा झूमते हुए दिखाई दे रही थीं। इसी पार्टी के अगले दिन उनका शव सारनाथ इलाके के होटल के कमरे में मिला था।
अभी भी पुलिस के हाथ खाली
आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में वादा करने के बाद भी सारनाथ थाने की पुलिस नामजद आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे दुखी आकांक्षा की मां मधु दुबे ने रोते-बिलखते हुए पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से उनके ऑफिस में कार्रवाई की गुहार लगाई।
मधु दुबे ने कहा, “शनिवार आधी रात के बाद जो युवक आकांक्षा के लेकर आया। उसके कमरे में 17 मिनट तक रहा। आखिर पुलिस ने उसे छोड़ क्यों दिया। आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया है।”
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत को एक हफ्ता गुजर चुका है और अब तक वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है। मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह की तलाश में जुटी है।
Updated on:
02 Apr 2023 02:22 pm
Published on:
02 Apr 2023 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
