7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज
पूर्व सीएम अखिलेश ने बीजेपी और कांग्रेस पर दिया बड़ा बयान, महागठबंधन पर हो सकता है खुलासा
Play video

पूर्व सीएम अखिलेश ने बीजेपी और कांग्रेस पर दिया बड़ा बयान, महागठबंधन पर हो सकता है खुलासा

बीजेपी पर जमकर हमला बोला वहीं कांग्रेस का बचाव करते नजर आए...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 9 Mar 2018, 12:44 PM IST

इलाहाबाद. लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए अखिलेश यादव शुक्रवार को इलाहाबाद में रोड शो कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला वहीं कांग्रेस का बचाव करते नजर आए।

बता दें कि, फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह पटेल का प्रचार करने एक शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा गाड़ियों के साथ अखिलेश का रोड शो इलाहाबाद के बमरौली एयरपोर्ट से शुरू हुआ। पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एयरपोर्ट पर उतरते ही बीजेपी पर हमला बोला। साथ ही कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बयान को लेकर भी हमला बोला।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि, आज फुलपुर लोकसभा उपचुनाव प्रचार खत्म हो रहा है। बीजेपी को जो करना था वो कर चुकी है। भीजेपी का रथ हम सब साथ मिलकर रोकेंगे। राज बब्बर के सवाल पर कहा कि, रणनीति हर पार्टी में है। कांग्रेस रणनीति कर रही है तो अच्छी बात है। कांग्रेस से हमारे रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं। बीजेपी सांप बिच्छू की भाषा का इसलिए प्रयोग कर रही है, ये इनका खिसयाना दर्शाता है। बीजेपी ने तो प्रदेश अध्यक्ष को ही धोखा दे दिया। मंत्री की कुर्सी छीनकर उपमुख्यमंत्री बना दिया। मूर्ती तोड़ने क सवाल पर कहा कि, हम ऐसी गंदी राजनीति नहीं करते हैं। साथ ही कहा कि, हम दोनों सीटे जीत रहे हैं।

input- अरूण रंजन

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश