तराई वाले क्षेत्रों से पूर्वी हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। लखनऊ और आसपास के जिलों में दिन के तापमान में मामूली कमी हो सकती है, लेकिन 40 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं होगा। बीच-बीच में बदल के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
प्री-मानसून एक्टीविटी दिलाएंगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग ने गुरुवार एक मानसून का चार्ट जारी किया है। इसमें केरल में मानसून पहुंचने की जानकारी दी गई है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मानसून के दाखिल होने की संभावित तारीख 20 जून है। मानसून की गति पर बराबर निगरानी की जा रही है। दो-तीन दिन में तस्वीर कुछ साफ होगी।
उत्तर प्रदेश में माॅनसून 20 से 25 जून के बीच दस्तक दे सकता है। वहीं लखनऊ में यह 25 से 28 जून के बीच दस्तक देगा। इसके पूर्व मानसून की गतिविधियां शुरू जाएंगी। इसमें बदली, हवा, बौछारें और कहीं तेज बरसात हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।