31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज के मशहूर क्रिकेटर हैदर अली का निधन, BCCI के पूर्व जूनियर सेलेक्‍टर भी रह चुके

प्रयागराज के मशहूर क्रिकेटर हैदर अली का निधन हो गया। हैदर अली साल 1963 और 1964 में पहली बार यूपी रणजी टीम में चयनित हुए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Nadeem Khan

•

Updated: 6 Nov 2022, 3:02 PM IST

haider_ali.jpg

प्रयागराज के रहने वाले मशहूर स्पिनर हैदर अली का शनिवार को प्रयागराज में निधन हो गया। उनकी उम्र 79 साल थी।

शनिवार की रात आठ बजे दरियाबाद में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक यानी मिट्टी में दफन किया गया। हैदर अली लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर थे लेकिन पहचान लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में बटोरी।

हैदर अली 1987-88 तक रणजी ट्राफी क्रिकेट खेले
हैदर अली के छोटे बेटे भी रणजी ट्राफी खेल चुके हैं। हैदर अली 1963-64 में पहली बार यूपी रणजी टीम में चयनित हुए थे। इसके बाद में रेलवे की टीम का रणजी ट्राफी का प्रतिनिधित्व किया। उन्‍होंने सेंट्रल जोन का भी प्रतिनिधित्व किया था। अली के बल्ले से 3,125 रन बने, जिसमें प्रथम श्रेणी क्रिकेट की 158 पारियों में तीन शतक और 10 अर्धशतक शामिल थे।

हैदर अली 1987-88 तक क्रिकेट खेले। हैदर अली का बड़ा बेटा सैयद शेर अली इन दिनों सिंगापुर में है। छोटा बेटा रजा अली हिमाचल व रेलवे से रणजी ट्राफी खेल चुके हैं। जो इन दिनों दिल्ली एनसीआर में पोस्टेड हैं।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश