2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह को झटका, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भानवी सिंह की याचिका खारिज कर दी है। दरअसल, लखनऊ में भानवी सिंह और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मानहानि और गरिमा को अपमानित करने का केस दर्ज कराया गया था। इसी मामले में भानवी सिंह ने स्टे के लिए याचिका दायर की थी।

less than 1 minute read
Google source verification
allahabad high court reject plea of raja bhaiya wife bhanvi singh

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की याचिका खारिज कर दी है। भानवी सिंह की बहन साध्वी ने भानवी और एक न्यूज चैनल से जुड़े 3 लोगों पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया था। इसी केस में स्टे लेने के लिए भानवी सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, ‌जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।

साध्‍वी सिंह ने भानवी और अन्य पर आरोप लगाया है कि 28 अगस्त की शाम चैनल पर उनके जीजा राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक मामले पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया गया था। उसमें जीजा साली यानी 'साध्‍वी और रघुराज प्रताप के बीच संबंधों को लेकर आपत्तिजनक आरोप लगाए थे। साध्वी सिंह की तहरीर पर लखनऊ के हजरतगंज थाना पुलिस ने भानवी सिंह और अन्य तीन लोगों पर केस दर्ज किया था।

'बदनाम करने के लिए लगा रहीं आरोप'

तहरीर के अनुसार, साध्वी की बहन भानवी सिंह और उनके बीच पैतृक जमीन को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है। इसी सिलसिले में भानवी सिंह ने अपनी मां के साथ मिलकर उनके साथ कई बार मारपीट की है। अब भानवी उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसे आरोप लगा रही हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग