29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की के चक्कर में निपटा माफिया अतीक का रिश्तेदार, क्या है सद्दाम की चार गर्ल फ्रेंड वाली कहानी

उमेश पाल हत्याकांड के बाद सद्दाम दुबई भाग गया था और हाल ही में भारत लौटा है। यह आरोप है कि सद्दाम अतीक अहमद गैंग से जुड़ा हुआ था और अपने जीजा अशरफ के लिए काम करता था।

less than 1 minute read
Google source verification
Ashraf Brother in law Saddam having four girlfriends story Atiq Ahmed

UP STF को उमेश पाल मर्डर केस(Umesh Pal Murder Case) में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। UP STF ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश सद्दाम को दिल्ली से गिरफ्तार किया, जो उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहा था। इसी बीच सद्दाम की गर्लफ्रेंड को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।

सद्दाम की गिरफ्तारी की वजह बनी चार महिला मित्र
यूपी तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, UP STF ने इस बात का खुलासा किया है कि सद्दाम की गिरफ्तारी की वजह उसकी चार महिला मित्र हैं। दरअसल, आरोपी सद्दाम अपनी चार महिला दोस्तों से लगातार संपर्क में था। इनमें से 2 प्रयागराज की, एक बरेली की और एक दिल्ली से ताल्लुक रखती है। UP STF ने सद्दाम को पकड़ने के लिए इन चारों के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगा रखा था।

यह भी पढ़ें: बिन ब्याही लड़की हुई प्रेग्नेंट, मां-भाई ने पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग

हालांकि, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार सद्दाम ने अपनी महिला मित्रों से संपर्क खत्म कर लिया था। मगर सद्दाम ने अप्रैल महीने से दोबारा इन चारों से बातचीत करने का सिलसिला शुरू किया। UP की पहुंच से वह फिर भी बाहर रहा, क्यूंकि वह लगातार अपना मोबाइल नंबर और मोबाइल फोन दोनों बदल रहा था। इसी बीच UP STF को यह जानकारी मिली कि वह अपनी एक महिला मित्र के साथ रह रहा है, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अशरफ के लिए काम करता था सद्दाम
उमेश पाल हत्याकांड के बाद सद्दाम(Saddam) दुबई भाग गया था। कुछ महीने दुबई रुकने के बाद वह दोबारा भारत लौटा। यह आरोप है कि सद्दाम अतीक अहमद(Atiq Ahmed) गैंग से जुड़ा हुआ था और अपने जीजा अशरफ(Ashraf) के लिए काम करता था।

Story Loader