
Asad Ahmad Encounter: अतीक को लेकर एक और बात का खुलासा हुआ है। इसी साल मेरठ में होना था असद का निकाह। अतीक की बहन की शादी मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर में सरकारी डॉक्टर अखलाक अहमद से हुई थी।
पुलिस जांच में पता चला था असद का निकाह इसी साल मेरठ में ही उसकी बुआ यानी अतीक की बहन की बेटी से होना था। शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड की वजह से सब गड़बड़ हो गई।
उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और उसकी दो बेटियों को भी वांटेड घोषित कर दिया है। अतीक की बहन और उसकी दो बेटियों की तलाश में पुलिस जुटी है। यूपी पुलिस ने अब अतीक अहमद के परिवार पर और शिकंजा कसा है। माफिया की पत्नी शाइस्ता परवीन, बेटे अली और साबिर पर नया मुक़दमा दर्ज किया है।
तीनों पर इनाम भी घोषित कर सकती है
उधर साबरमती उधर साबरमती जेल प्रशासन ने सुरक्षा वजहों से अतीक के बैरक को बदल दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही तीनों पर इनाम भी घोषित कर सकती है।
उधर पुलिस ने शाइस्ता पर इनाम की राशि भी 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है। साथ ही शाइस्ता की बहन आयशा नूरी, उसके पति अखलाक सहित आयशा की दोनों बेटियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सभी की तलाश बहुत ही तेजी से की जा रही है।
Published on:
13 Apr 2023 10:11 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
