समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमले की जानकरी मिलते ही उनकी बेटी भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा मेरे पिता पर हमला किया गया और गाड़ियों को तोड़ा गया गया है। इसके लेकर मीडिया चैनेल पर बयान देते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी और पार्टी के नेतृत्व सीधे कहा कि शांति,दंगा मुक्त प्रदेश की बात करने वाले भाजपा ने मेरे पिता पर हमला किया करवाया है। उन्होंने कहा कि लोगों के सिर से खून बह रहा है। BJP शांति,दंगा मुक्त प्रदेश की बात करती है। BJP प्रत्याशी ने मेरे पिता पर हमला किया। फाजिलनगर के लोग सबक सिखाएंगे। हुड़दंगियों को जनता सबक सिखाएगी। इसके मैं यहां की बहन- बेटियों से यह अपील करती हूँ कि छठवें चरण का मतदान अब यहां होने वाला है तीन मार्च को फाजिलनगर में स्वामी सिर ऊंचा होगा।