
MP Weather (Photo Source - Patrika)
वाराणसी, पूर्वांचल समेत वाराणसी में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। फिलहाल पछुआ हवाएं कमजोर पड़ रही हैं, जबकि पुरवा हवाएं धीरे-धीरे प्रभावी हो रही हैं।
सोमवार सुबह वातावरण में हल्की ठंडक महसूस हुई, लेकिन सुबह सात बजे के बाद धूप तेज हो गई। करीब 11 बजे के बाद मौसम का असर और ज्यादा महसूस होने लगा। दोपहर में हवाएं चलने के साथ गर्मी का एहसास बढ़ गया। हालांकि शाम से लेकर सुबह तक अभी भी हल्की ठंडक बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पुरवा हवाओं के प्रभाव और बादलों की सक्रियता बढ़ने के बाद मौसम में फिर बदलाव आ सकता है। आने वाले दिनों में हल्की बारिश की भी संभावना है। इसके बाद करीब पखवाड़े भर में गर्मी और लू का असर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च के आसपास से बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है, जिससे मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।
Published on:
16 Mar 2026 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
