7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Azamgarh News : महाकुंभ भगदड़ में आजमगढ़ मंडल से 6 की हुई मौत, मृतकों में 4 बलिया,1 मऊ और 1 आजमगढ़ का

भगदड़ में आजमगढ़ की भी एक महिला की मौत हो गई है। इस तरह आजमगढ़ मंडल में ही कुल 6 मौतें हो चुकीं हैं,जिसमे 4 बलिया,एक मऊ और एक आजमगढ़ से है। देर रात महिला का शव गांव पहुंचने पर चीख पुकार मच गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Abhishek Singh

•

Updated: 30 Jan 2025, 6:25 PM IST

ballia news

ballia news

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में चल रहे दिव्य और भव्य कुंभ में मची भगदड़ में कई मौतें हुईं हैं। इस भगदड़ में आजमगढ़ की भी एक महिला की मौत हो गई है। इस तरह आजमगढ़ मंडल में ही कुल 6 मौतें हो चुकीं हैं,जिसमे 4 बलिया,एक मऊ और एक आजमगढ़ से है। देर रात महिला का शव गांव पहुंचने पर चीख पुकार मच गई।


आपको बता दें कि सरायमीर थानाक्षेत्र के बरवा रसूलपुर गांव की कमलावती चौहान पत्नी बृजलाल चौहान कुंभ मेले में अपनी बेटी और बहु के साथ गईं हूं थीं। देर रात भगदड़ मची तो कमलावती चौहान का हाथ उनकी बेटी से छूट गया। इससे दोनों अलग-अलग हो गए। भगदड़ में किसी तरह बेटी ने अपनी छह माह की बच्ची को तो बचाते बचाते भाभी को तो ढूंढ लिया परंतु मां नहीं मिली। काफी देर बाद मां की लाश मिली। लाश मिलने के बाद उसने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत प्रयागराज पहुंच कर लाश को घर ले आए।
जैसे ही कमलावती का शव गांव पहुंचा चारों तरफ चीख पुकार मच गई।पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।