जांच में यह बात सामने आई है कि घटना वाले दिन 15 कैमरे बंद थे, जबकि मठ में कुल 43 कैमरे हैं। महंत के आराम कक्ष से बाहर आने के बाद भूतल पर जहां शव मिला था उस कक्ष से लेकर मठ के मुख्य प्रवेश द्वार तक का बड़ा हिस्सा रिकॉर्ड करते थे। ये सभी कैमरे क्लाउड-9 कंपनी के थे और इनका मॉनीटर कंट्रोल महंत के निजी कक्ष में लगा है। सीबीआई ने इसे सील कर दिया है। लेकिन, इन कैमरों से जुड़ी डीवीआर मशीन, जिसमें खराबी की बात कही गई है, वह महंत के कक्ष के बाहर लगाई गई थी। घटना के बाद आनन-फानन बाहर भी निकाल दी गई।