प्रयागराज

UPSC Final Exam Result: डीआईजी की बेटी बनी IAS अधिकारी, कर रही थी कस्टम ऑफिसर की तैयारी

कृति पाण्डेय सिविल सेवा में 389 रैंक पाई हैं।

less than 1 minute read
UPSC

इलाहाबाद. देश की सर्वोच्च परीक्षा आईएएस में यूपी के इलाहाबाद की बेटी कृति पाण्डेय ने अपने पिता का नाम रोशन कर दिया। यह बेटी कोई और नहीं बल्कि सुर्खियों में आए बरेली रेंज के डीआईजी राजेश पाण्डेय की बेटी है। राजेश पाण्डेय यूपी के गैंगेस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला के एनकाउंटर के बाद सुर्खियों में आए थे। परिणाम घोषित होने के बाद डीआईजी के घर पर बधाई संदेश देने वालों का तांता लग गया।

बचपन से ही थी ऑलराउण्डर
कृति पांडेय बचपन से ही आलराउंडर थी । उन्होंने आईआईटी बीएचयू से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया था। इसके बाद वह दिल्ली में सिविल सर्विस की तैयारी की। कठिन परिश्रम के बल पर दूसरे प्रयास में ही उन्होंने सिविल परीक्षा पास कर ली। रैंक कम होने की वजह से उन्हें कस्टम डिपार्टमेंट आवंटित किया गया। वर्तमान में वह फरीदाबाद में कस्टम ऑफिसर की ट्रेनिंग कर रहीं थीं। इसके बाद भी वो बड़े लक्ष्य की प्राप्ति को डटी रहीं। शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम आने पर कृति के साथ ही उनके परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कृति पाण्डेय सिविल सेवा में 389 रैंक पाई हैं।

मूल रूप से इलाहाबाद की रहने वाली है कृति पाण्डेय
कृति पाण्डेय मूल रूप से इलाहाबाद की रहने वाली हैं। डीआईजी राजेश पांडेय की बेटी हैं। डीआईजी राजेश पांडेय वर्तमान में बरेली रेंज का कार्यभार देख रहे हैं। उनकी पत्नी मीनू पांडेय कुशल गृहिणी हैं। छोटे बेटे आशय पांडेय ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। वह भी सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं।

Published on:
06 Apr 2019 12:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर