
प्रयागराज। जिले के सुजावन देव मंदिर घूरपुर में यम द्वितीया और भाई दूज के दिन भव्य मेला लगता है। लाखों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालु यमुना में स्नान करके परिवार की मंगल की कामना करते हैं। इस बार उदयातिथि के अनुसार भाई दूज का पर्व 15 नवंबर 2023 को है। इस दिन भाई को बहनें टीका करती हैं। पौराणिक मान्यता है कि यमुना ने अपने भाई यमराज को इसी दिन घर पर बुलाया था। यमराज ने बहन का हाथ पकड़कर यमुना में स्नान किया था। साथ ही उन्हें आशीर्वाद दिया था कि इस दिन जो भी यमुना में स्नान करेगा, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होगी।
सुजावनदेव मंदिर का अस्तित्व संकट में
प्रयागराज के भीटा घूरपुर में स्थापित सुजावन देव मंदिर अवैध खनन के कारण संकट में है। यमुना की बीच धारा में स्थित मंदिर पत्थरों से निर्मित है। खनन के कारण यह अब धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो रहा है। कई पत्थर मंदिर से अलग होकर धारा में विलीन हो गए। समाजसेवियों ने कई बार इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की लेकिन किसी ने नहीं सुना। लोगों का कहना है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले समय में मंदिर का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
Published on:
03 Nov 2023 09:24 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
