
प्रयागराज। जमुनापार जागृति मिशन के संयोजक और चिकित्सक डॉ. भगतव पांडेय लगभग तीस सालों से नि:स्वार्थ जनता की सेवा कर रहे हैं। यही कारण है कि इस बार लोग उन्हें सांसद बनाना चाहते हैं। भाजपा में लोकसभा के लिए आवेदन करने वालों की लंबी सूची होने के बावजूद सभी जाति और धर्मों में कुछ नामों पर ही सहमति बन पा रही है। इनमें डॉ. भगवत पांडेय भी शामिल हैं।
करछना, मेजा, बारा, कोरांव और शहरी क्षेत्रों में जन-जन तक पहुंच रखने के कारण डॉ. भगवत पांडेय काफी लोकप्रिय हो गए हैं। नहर, सड़क, खेत और खलिहान के मुद्दों को समय-समय पर अधिकारियों के दफ्तर पर उठाते रहे हैं। अवैध खनन और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया। उन्होंने भाजपा संगठन के साथ काम करके बीते लोकसभा चुनाव में डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को जीत दिलाई। इसके अलावा मेयर, एमएलसी, विधानसभा के चुनाव में भी संगठन के माध्यम से बेहतर काम किया।
Published on:
17 Sept 2023 09:15 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
