14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अतीक हत्याकांड के बाद उमेश पाल की पत्नी का बयान- शाइस्ता से डर लग रहा है योगी जी

Atiq murder: उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए योगी सरकार की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने शाइस्ता से अपने परिवार को खतरा बताया।

less than 1 minute read
Google source verification
jaya_pal.jpg

उमेश पाल की पत्नी जया पाल

माफिया अतीक अहमद और उसते भाई अशरफ की हत्या को लेकर उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने बड़ा बयान दिया है। गुरूवार को एक मीडिया चैनल से बात करते हुए जया पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ समाज की गंदगी दूर कर रहे है। इस दौरान असद के एनकाउंटर पर सवाल उठाने पर भड़क गई और कहा कि एक बार उन लोगों से पूछो की उमेश का परिवार डर के साए में जी रहा है। क्या उनको न्याय नहीं मिलना चाहिए?

अतीक के साम्राज्य को शाइस्ता चलाती है
जया पाल ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि अतीक के जेल में बंद होने के बाद उसके काले साम्राज्य को वहीं चला रही थी। अपने गुर्गों के दम पर पैसों की व्यवस्था करवाती थी। उसका दबदबा अभी भी कायम है, इसलिए डर तो लगता है मगर सरकार पर पूरा भरोसा है कि उन दोनों को भी अंजाम पर पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Atiq murder: कोर्ट में सरेंडर कर सकती है शाइस्ता, आत्मसमर्पण के लिए बनाई गई वकीलों की नई टीम

शाइस्ता और गुड्डू से डर लग रहा
जया पाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे पति की हत्या के साथ ही उनकी सुरक्षा में लगे दो सुरक्षाकर्मियों की भी हत्या हुई। उनका भी परिवार है। उनके भी भाई, बहन और मां को असद, अतीक और अशरफ की मौत से संतुष्टि जरूर मिली होगी। उन्होंने कहा कि शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम अभी फरार हैं तो डर लग रहा है कि हमारे साथ भी कुछ हो सकता है। सुरक्षा के बीच वे हमला कर सकते हैं। प्रशासन मेरे साथ है तो सुरक्षित महसूस कर रही हूं लेकिन फिर भी डर तो लगा ही रहता है।