13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asad Ahmad Encounter: जिस कंपनी की रिवॉल्वर से अमेरिकी राष्‍ट्रपति को मारी गई थी गोली, असद के पास भी वही मिली

Asad Ahmad Encounter : पुलिस ने जो बयान जारी किया है उसके मुताबिक, दोनों के पास से ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्‍वर 455 बोर और एक वाल्‍थर P88 पिस्‍टल बरामद की गई।

2 min read
Google source verification
dfsvbxchj_.jpg

असद और गुलाम

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके साथी गुलाम को UP STF की टीम ने 13 अप्रैल को झांसी में एक मुठभेड़ में मार गिराया है। दोनों उमेश पाल हत्याकांड के मामले में आरोपी थे, इन दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही पुलिस को अतीक अहमद के बेटे असद और गुलाम की तलाश थी।

आरोपियों के पास से अत्‍याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए
विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्‍यवस्‍था प्रशांत कुमार ने बताया, “असद और गुलाम प्रयागराज में उमेश पाल हत्‍याकांड में आरोपी थे। UP STF की टीम में पुलिस उपाधीक्षक नवेंदु और विमल शामिल थे। मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों के पास से अत्‍याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं।” आइए जानते हैं इस अत्‍याधुनिक विदेशी हथियार के बारे में।

पुलिस ने जो बयान जारी किया है उसके मुताबिक, दोनों के पास से ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्‍वर 455 बोर और एक वाल्‍थर P88 पिस्‍टल बरामद की गई। ये दोनों ही विदेशी हथियार बहुत घातक हैं। देखने में यह दोनों गन बहुत छोटी होती है। इसलिए इन्‍हें आसानी से छिपाकर साथ में ले जाया जा सकता है। इसके अलावा इनकी मारक क्षमता भी सटीक होती है।


यह भी पढ़ें : बेटे असद के जनाजे में शामिल नहीं हो पाएगा अतीक, रोते हुए बोला- मुझे मिट्टी में जाने दो

अमेरिका की एक ऐतिहासिक घटना जुड़ी हुई है यह रिवॉल्‍वर
ब्रिटिश बुल डॉग रिवॉल्‍वर को इंग्‍लैंड में बनाया गया था। इसे फिलिप वेब्‍ले एंड सन ने साल 1872 में बनाया था। इसके बाद इसे यूरोप और फिर अमेरिका में भी बनाया जाने लगा। इसका 5 राउंड का सिलिंडर होता है। यह पॉकेट रिवॉल्‍वर के तौर पर जाना जाता था। इस रिवॉल्‍वर से अमेरिका की एक ऐतिहासिक घटना जुड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें : असद एनकाउंटर में बड़ा खुलासा, अतीक और अशरफ को पुलिस के चंगुल से छुड़ाने के लिए बाहर निकला था असद

असद अहमद एनकाउंटर
बता दें, अमेरिका के 20वें राष्‍ट्रपति जेम्‍स ए गारफील्‍ड की हत्‍या इसी रिवॉल्‍वर से हुई थी। 2 जुलाई साल 1881 कोचार्ल्‍स जे गुएतेउ नाम के एक शख्‍स ने ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्‍वर से हमला करके उनकी जान ले ली थी। असद अहमद और गुलाम के पास से जो दूसरा हथ‍ियार मिला है वह है जर्मनी की बनी हुई है। आइए जानते हैं इस रिवॉल्‍वर के बारे में।

P88 में हाई कैपिसिटी डबल स्‍टैक्‍ड लगती है मैगजीन
पिस्‍टल वाल्‍थर P88 भी एक घातक हथियार है, इसे पुलिस और आर्मी के लिए डिजाइन की गई थी। यह एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्‍टल है। इसमें हाई कैपिसिटी डबल स्‍टैक्‍ड मैगजीन लगती है। मैगजीन में 15 राउंड होते हैं। एक बार में 15 राउंड फायर करने के बाद ही दूसरी बार लोड करना पड़ता है।