16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP के 35 जिलों के सिविल कोर्ट का समय बदला, अब इस नये समय पर खुलेंगे कोर्ट

पहले कोर्ट का समय सुबह साढ़े आठ बजे से दिन में ढाई बजे तक था।

less than 1 minute read
Google source verification
Civil court

सिविल कोर्ट

प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मयंक कुमार जैन के आदेशानुसार आगामी पांच जून 2019 से प्रदेश के आगरा, मथुरा, वाराणसी, आजमगढ़, फिरोजाबाद व जौनपुर सहित 35 जिलों के सिविल कोर्ट का समय मई और जून में सुबह 7 बजे से दोपहर 01 बजे तक होगा। पहले मई व जून में यह समय सुबह साढ़े आठ बजे से दिन में ढ़ाई बजे तक था।

रजिस्ट्रार जनरल श्री जैन के पत्र 30 मई 2019 के अनुसार प्रदेश के आगरा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, एटा, कांशीराम नगर, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, मथुरा, फरूखाबाद, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी, चंदौली, बलिया, भदोही, इटावा, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, चित्रकूट, फिरोजाबाद, गाजीपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, ललितपुर, सोनभद्र, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, औरैया, बाराबंकी, बहराइच और श्रावस्ती में सिविल कोर्ट का समय अब 5 जून से 30 जून 19 तक सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। लंच का समय साढ़े दस बजे से 11 बजे तक रहेगा, पहले कोर्ट का समय सुबह साढ़े आठ बजे से दिन में ढाई बजे तक था।

BY- Court Corrospondence