10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दिन भारी पड़ेंगे! 18-19 को बारिश-ओले, शीतलहर और कोहरे से कंपकंपाएगा मौसम

मौसम विभाग ने 18-19 जनवरी को बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके साथ ही सुबह और रात के समय कोहरे और धुंध के बने रहने की चेतावनी भी दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Orange Alert Weather, IMD Weather Update,Weather Alert Today,Thunderstorm Alert India,Heavy Rain Alert UP,Rain Forecast Today,Mausam Alert Today,Aandhi Toofan Update,यूपी में आज बारिश का अलर्ट 2026,आज मौसम कैसा रहेगा,उत्तर प्रदेश में आंधी बारिश की चेतावनी, आज कहां-कहां बारिश होगी,IMD weather update, Uttar Pradesh today,thunderstorm alert in UP today, hailstorm alert India today,UP Weather Alert, आज बारिश, IMD Alert, Aandhi Toofan, pre-mansoon, Aaj Ka Mausam Live , Today Weather Live , IMD weather alert , storm warning , heavy rain , thunderstorm forecast , weather news , mausam samachar , आज का मौसम लाइव , मौसम अलर्ट

Photo: Patrika

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 से 48 घंटों में ठंड, शीतलहर और कोहरे के और तेज होने की चेतावनी दी है। दिन में धूप तापमान बढ़ा रही है, जबकि रात में पारा तेजी से गिर रहा है। गुरुवार की रात शहर में फुरसतगंज और बरेली के बाद सबसे ठंडी रही, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।

शुक्रवार से बर्फबारी और बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में पहुंच चुका है, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञान ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार से बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से हवाओं की गति कम होगी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

19 जनवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज

जैसे ही विक्षोभ का असर खत्म होगा, उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ेगी। 19 जनवरी से यूपी के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ने का अनुमान है, जिससे रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 18-19 जनवरी को बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके साथ ही सुबह और रात के समय कोहरे और धुंध के बने रहने की चेतावनी भी दी गई है। शीतलहर का असर 26 जनवरी तक रह सकता है, उसके बाद तेज गलन होने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग